लाइव न्यूज़ :

बोले कमलनाथ- CM शिवराज या तो मामा की स्वयंभू पदवी त्यागें, या फिर कुपोषण से मौत का हिसाब दें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2018 05:20 IST

कमलनाथ ने कहा कि इस साल जून में मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बताया था कि फरवरी से मई 2018 तक 120 दिनों में कुल 7,332 बच्चों की मौत हो गई। आपकी जवाबदेही क्या है ?

Open in App

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि, 'जब देश और प्रदेश के मुखिया दीपावली का जश्न मना रहे हैं, तब हम प्रदेश में कुपोषण और भूख से मर रहे बच्चों का प्रश्न उठा रहे हैं। शिवराज या तो मामा की स्वयंभू पदवी त्याग दीजिए, या बच्चों की भूख और कुपोषण से मौत का हिसाब दीजिए?

कमलनाथ ने कहा कि इस साल जून में मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बताया था कि फरवरी से मई 2018 तक 120 दिनों में कुल 7,332 बच्चों की मौत हो गई। आपकी जवाबदेही क्या है ? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 सितंबर, 2016 को समीक्षा बैठक में कुपोषण पर श्वेत-पत्र जारी करने की बात कही थी। इसके लिए समिति का गठन भी किया था। मगर दो साल बीत जाने के बावजूद समीक्षा के बिंदुओं का निर्धारण नहीं हो पाया है और श्वेत-पत्र के लिए समिति की बैठक तक नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस से पूछा गया था कि फरवरी 2018 से मई तक 120 दिनों में कुल कितने बच्चे कम वजन के पाए गए और उनमें से कितनों की मौत हुई। चिटनिस की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया कि कम वजन के 1,183,985 बच्चे पाए गए।

अति कम वजन के 103,083 बच्चे पाए गए। मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि शून्य से एक वर्ष की आयु के 6,024 बच्चे काल के गाल में समा गए, वहीं एक से पांच वर्ष आयु के 1,308 बच्चों की मौत हुई है। इस तरह कुल 7,332 बच्चों की मौत हुई है। यानी हर दिन करीब 61 बच्चों की मौत हुई है । ये परिस्थितियाँ तब हैं जब सरकार कुपोषण और बच्चों की मृत्यु के आँकड़े कम कर के बता रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील