लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से हो रहे पलायन पर बोले कमलनाथ- पार्टी किसी को भी छोड़ने से नहीं रोकेगी, यहां लोग समर्पण से कर रहे काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 19, 2022 09:52 IST

पूर्व सांसद और लंबे समय से गांधी परिवार के वफादार रहे कमलनाथ ने कहा कि वह किसी को शांत करने में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी की ओर से किसी पर कोई दबाव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा कि जो भी भाजपा में शामिल होना चाहता है वो जा सकता है।कमलनाथ ने आगे कहा कि पार्टी की ओर से किसी पर कोई दबाव नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोग समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।

भोपाल: कांग्रेस से विधायकों के पलायन के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने रविवार को कहा कि पार्टी किसी को भी छोड़ने से नहीं रोकेगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना चाहता है तो वह उसे अपनी कार उधार दे देंगे। कमलनाथ का यह बयान गोवा से कांग्रेस के 11 में से आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के चार दिन बाद आया है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "क्या सोच रहे हैं? खत्म हो जाएगी कांग्रेस? आप कह रहे हैं कि कुछ लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। जो भी भाजपा में शामिल होना चाहता है वो जा सकता है। हम किसी को रोकना नहीं चाहते। अगर वे (कांग्रेस नेता और पदाधिकारी) जाना चाहते हैं और अपने भविष्य और अपने विचारों को भाजपा के साथ देखना चाहते हैं...मैं उन्हें अपनी मोटर (कार) उधार दूंगा ताकि वो भाजपा में शामिल हो जाएं।"

उन्होंने ये भी कहा कि वह किसी को शांत करने में विश्वास नहीं रखते। कमलनाथ ने आगे कहा कि पार्टी की ओर से किसी पर कोई दबाव नहीं है। अपनी बात को जारी रखते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में लोग समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन पर पार्टी की ओर से कोई दबाव नहीं है। हाल ही में नाथ के करीबी सहयोगी और मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस छोड़ दी।

कांग्रेस को एक और झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक के जुड़ाव को समाप्त कर दिया और पार्टी को "व्यापक रूप से नष्ट" करार दिया। उन्होंने पार्टी के पूरे सलाहकार तंत्र को "ध्वस्त" करने के लिए राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उनके इस्तीफे के बाद दो दर्जन से अधिक प्रमुख विधायकों ने उनके समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसBharatiya Janata PartyMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर