लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी से मिले कमल हासन, तमिलनाडु की राजनीति पर होगा असर

By भाषा | Updated: June 21, 2018 16:43 IST

सोनिया से मुलाकात के बाद हासन ने कहा , ‘‘मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और हमने तमिलनाडु में राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 21 जूनः अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की और तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर बातचीत की। सोनिया से मुलाकात के बाद हासन ने कहा , ‘‘मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और हमने तमिलनाडु में राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की।’’ 

यह पूछे जाने पर कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के कांग्रेस के प्रयास में सहयोग करेंगे तो उन्होंने कहा , ‘‘इस बारे में अभी कुछ फैसला करना जल्दबाजी होगी। ’’ हासन ने कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी 'मक्कल निधि मय्यम' शुरू की। गौरतलब है कि तमिलनाडु में दो क्षेत्रीय दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक का बहुत हद तक वर्चस्व है। राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कमल हासनसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील