लाइव न्यूज़ :

पति को पत्नी पर था अवैध संबंध होने का शक, फायदे उठाने को लेकर ऐसी बनाई योजना, पुलिस ने धर दबोचा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 14, 2021 19:46 IST

मसाज पार्लर में काम करने वाली महिला के पति को उसका किसी के साथ अवैध संबंध होने के बारे में शक था लेकिन पति इससे परेशान नहीं हुआ । उसने इसका फायदा उठाने के लिए प्लान बनाया और वह अपने ही प्लान में फंस गया । पुलिस ने उसे धर दबोचा ।

Open in App
ठळक मुद्देपति को पत्नी के अवैध संबंध रखने पर था शक , फायदा उठाने की बनाई योजनापत्नी मसाज पार्लर में करती थी काम , शंकर परब नाम के ग्राहक के साथ थे अवैध संबंधपति ने कॉल कर शंकर परब से 10 लाख से मांगे 10 लाख रुपए , पुलिस ने प्लान बनाकर धर दबोचा

मुंबई : मसाज पार्लर में काम करने वाली एक महिला के पति को उसका किसी ग्राहक के साथ अनैतिक संबंध होने का शक था । इससे परेशान या दुखी  होने की बजाय महिला के पति ने एक प्लान बनाया और फर्जी पुलिस अधिकारी बन संबंधित ग्राहक से 5 लाख रुपए वसूल लिए एक बार और पांच लाख रुपए वसूलने पहुंचा था लेकिन एक बार और पैसे लेते हुए इस फर्जी पुलिस अधिकारी को मुंबई से सटे कल्याण के मानपाडा पुलिस ने धर दबोचा लिया । 

दरअसल महिला मुंबई के पास ही थाने की मसाज पार्लर में काम किया करती थी । यहां डोंबिवली का एक ग्राहक नियमित रूप से मसाज करवाने आया  करता था । धीरे धीरे उसकी महिला दोस्ती अतरंग होती चली गई । डोंबिवली के सागर्ली में रहने वाले इस युवक का कुछ ही दिनों पहले से पार्लर आना शुरू हुआ था । यहां काम करने वाली महिला से उसकी  जान पहचान हुई और फिर अंतरंगता बढ़ती गई । इस बात का शक जल्द ही महिला के पति को हो गया और उसने छानबीन शुरू कर दी ।

फिर  शंकर परब को एक दिन फोन आया । फोन करने वाले ने अपनी पहचान नवी मुंबई के वासी क्राइम ब्रांच यूनिट के पुलिस अधिकारी के रूप में की । आगे उसने कहा कि मसाज पार्लर में काम करने वाली जिस महिला के साथ तुम्हारा अनैतिक संबंध में उस पर कार्यवाही करने जा रहा हूं । अगर तुम्हें कार्यवाही रोकनी है तो तुम्हें दस लाख रुपए देने होंगे ।

फोन आते शंकर बुरी तरह से डर गया । उसने तुरंत आरोपी को 5 लाख रुपए देने के लिए हां कर दी । पैसे देने से पहले उसे शंका हुई, उसने मानपाडा पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दे दी । फिर ठाणे के पुलिस अधिकारी अनंत राम और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दादा हरि चौरे ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई और इस तरह तुषार शिलवंत पुलिस के हाथों पकड़ा गया ।

 लेकिन तुषार ने अपनी तरफ से पुलिस वालों को एक अलग ही कहानी सुनाई । तुषार मसाज में काम करने वाली महिला का पति निकला । पति और पत्नी में आपस में बनती नहीं है इसलिए दोनों अलग-अलग रहते  हैं लेकिन जब उसे  शक हुआ कि उसकी पत्नी  का किसी शंकर परब नाम के ग्राहक से अवैध संबंध है तो इससे वह निराश नहीं हुआ  बल्कि उसने इसका फायदा उठाने की योजना बनाई और शंकर को ब्लैकमेल किया लेकिन वह अपनी जाल में ही फंस गया । 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब