लाइव न्यूज़ :

Kairana Assembly Election Results 2022: नाहिद हसन से आगे चल रहीं मृगांका सिंह, पिछली बार सपा ने कैराना में भाजपा को दी थी शिकस्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 13:43 IST

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कैराना में दोबारा पलायन का मुद्दा उठाते हुए दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को ही यहां से टिकट दिया था। हालांकि, अभी समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन मृगांका से आगे चल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसामने आ रहे रुझानों में कैराना विधानसभा सीट से सपा के नाहिद हसन भाजपा की मृगांका सिंह से आगे चल रहे हैं2017 के विधानसभा चुनाव में नाहिद ने मृगांका को हराकर कैराना सीट पर जीत हासिल की थी

कैराना: शामली जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें कैराना, थाना भवन और शामली शामिल हैं। हालांकि, इसमें से कैराना सीट सबसे चर्चित और हॉट सीटों में से एक है। शामली की कैराना सीट से जहां भारतीय जनता पार्टी ने मृगांका सिंह को तो वहीं समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को मैदान में उतारा था। हालांकि, गुरूवार को सामने आ रहे रुझानों में मृगांका नाहिद से आगे चल रही हैं। मृगांका सिंह नाहिद हसन से 10335 मतों के अंतर से आगे हैं।

इस सीट के लिए भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। फिलहाल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ऐसे में कुछ समय में स्थिति साफ हो जाएगी यहां कौन बाजी मारने वाला है। बता दें कि साल 2017 में कैराना में पलायन का मुद्दा काफी चर्चा में था। मगर पलायन के मुद्दे बावजूद नाहिद हसन ने यहां से जीत हासिल की थी और  मृगांका सिंह को हराया था। हालांकि, इस बार भी भाजपा ने पलायन के मुद्दे को उठाते हुए मृगांका नाहिद को टिकट दिया था।

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मगर उत्तर प्रदेश के नतीजों पर अधिकांश लोगों की नजरें हैं क्योंकि राजनीतिक लिहाज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यहां इस बार सात चरणों में मतदान हुआ है। मालूम हो, उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हुआ था, जबकि 7 मार्च को सातवें दौर की वोटिंग के साथ उसपर विराम लगा था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कैरानाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos