लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ नारबेजी पर राहुल गांधी पीठ थपथपाते हैं लेकिन..., कालीचरण की गिरफ्तारी पर कैलाश विजवर्गीय ने विपक्ष पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2022 12:44 IST

मीडिया से बातचीत के दौरान कालीचरण की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोई संत अपने दिल के जज्बात बयां करता है तो उनके लिए बोलने का अधिकार सुरक्षित नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकालीचरण की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगायाबीजेपी नेता ने कहा कि भारत के खिलाफ नारेबाजी करनेवालों की राहुल गांधी पीठ थपथपाते हैं

मध्य प्रदेशः रायपुर में आयोजित धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जेल में बंद कालीचरण को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि जब भारत के खिलाफ नारेबाजी होती है तो कांग्रेस से लेकर वाम, आप नेता तक जाकर लोगों की पीठ थपथपाते हैं। लेकिन संतों को लेकर राजनीति करते हैं। 

कालीचरण महाराज को 30 दिसंबर को मध्य प्रदेश के खजुराहो छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्हें 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसको लेकर इंदौरा में कालीचरण के समर्थन में नारेबाजी भी हुई। इन मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि संतों को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए लेकिन मैं मानता हूं कि संतों को भी अपनी भाषा की मर्यादा रखना चाहिए। 

कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को घेरा और कहा किएक ओर जहां देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह जैसे नारे लगाने वालों के पीठ थपथपाने राहुल गांधी जाते हैं। कांग्रेस के बड़े नेता और आम आदमी पार्टी के नेताओं की पीठ थपथपाते हैं जो भारत के टुकड़े होने की बात करता है तो पूरा विपक्ष उनकी पीठ थपथपाने की बातें करता है। वहीं दूसरी ओर कोई संत अपने दिल के जज्बात बयां करता है तो उनके लिए बोलने का अधिकार सुरक्षित नहीं है। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मापदंड निर्धारित करना, यह सब राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस की तरफ से किया जाता है।

गौरतलब है कि मंगलवार रायपुर की जिला अदालत ने कालीचरण महाराज की जमानत याचिका खारिज कर दी। कालीचरण के वकील ने एडीजे विक्रम प्रताप चंद्रा ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। कालीचरण 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयराहुल गांधीBJPहिंदी समाचारमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए