लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "1947 में धर्म के आधार पर बंटे हिंदुस्तान में जो हिस्सा हमारे पास है, वह 'हिंदू राष्ट्र' है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2023 11:51 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस देश में 1947 की आजादी के बाद और देश के बंटवारे के बाद, जो भी हिस्सा हम लोगों के खाते में आया वो 'हिंदू राष्ट्र' ही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भारत को मूलतः हिंदू राष्ट्र के तौर पर परिभाषित किया1947 में धर्म के नाम पर हिंदुस्तान के दो टुकड़े हुए और जो हिस्से हमें मिला वो मूलतः हिंदू राष्ट्र हैलाखों हिंदूओं की बलि ली गई थी पाकिस्तान बनाने के लिए, तो बचा शेष देश हिंदू राष्ट्र ही है न

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भारत को मूल स्वभाव में हिंदू राष्ट्र के तौर पर परिभाषित करते हुए कहा कि जब देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और धर्म के नाम पर हिंदुस्तान के दो टुकड़े किये गये तो हमारे हिस्से में जो आया, वो मूलतः हिंदू राष्ट्र ही था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस देश में 1947 की आजादी के बाद और देश के बंटवारे के बाद, जो भी हम लोगों के खाते में आया वो एक "हिंदू राष्ट्र" ही था।

पत्रकारों द्वारा देश में इस वक्त में चल रहे हिंदू राष्ट्र की बहस और धार्मिक नेताओं के एक वर्ग द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग पर सवाल किये जाने पर विजयवर्गीय ने कहा, "हिंदू राष्ट्र तो शाश्वत सत्य है। जब 1947 में अंग्रेज देश छोड़कर गये तो संयुक्त भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था न किसी अन्य मुदेदे पर। हमें याद रखना चाहिए कि लाखों हिंदूओं की बलि ली गई पाकिस्तान बनाने के लिए और उसके बाद एक तरफ पाकिस्तान था और दूसरी ओर शेष देश। ये जो शेष देश था, यह हिंदू राष्ट्र ही तो था।"

इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात का दावा किया कि भोपाल में रहने वाले उनके एक मुस्लिम मित्र हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और शिव मंदिर भी जाते हैं।

विजयवर्गीय ने उनकी पहचान का खुलासा न करते हुए पत्रकारों से कहा, "मैंने अपने मुस्लिम मित्र से पूछा कि वह भगवान हनुमान और भगवान शिव की पूजा करने के लिए कैसे प्रेरित हुए। मेरे मित्र ने जवाब दिया कि जब उन्होंने अपने परिवार का इतिहास पढ़ा तो उन्हें पता चला कि उनके पूर्वज राजस्थान के राजपूत थे और उनके कई रिश्तेदार को आज भी राजपूत हैं, जो राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी रहते हैं। इस कारण उन्हें शिव और हनुमान की पूजा के लिए प्रेरणा मिली।"

आज की युवाओं को नशे और अन्य गैर सामाजिक कार्यों से दूर करके सभ्य नागरिक बनाने की दिशा में काम करने के लिए जोर देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वो बेहद गंभीरत से मध्य प्रदेश के कई जिलों में हनुमान चालीसा क्लब बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं ताकि हिंदू युवाओं को धर्म और मानवता के रास्ते पर लाया जा सके या जो चल रहे हैं, उनके विश्वास को और भी मजबूत किया जा सके।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हाल की पंजाब की घटनाओं पर कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार है, जो किसी भी कीमत पर पाकिस्तान की सीमा से साझा करने वाले बेहद संवेदनशील पंजाब में अलगाववादी ताकतों को पनपने नहीं देगी। विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भगवंत मान सरकार समस्या से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और उनके अच्छे परिणाम आएंगे।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयBJPपाकिस्तानइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए