लाइव न्यूज़ :

Kailash Mansarovar Yatra: शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथूला मार्ग से पहला जत्था रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 19:05 IST

Kailash Mansarovar Yatra: सिक्किम के नाथूला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App

Kailash Mansarovar Yatra: सिक्किम के नाथूला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।

राज्य सरकार और सिक्किम की जनता की ओर से पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। राव ने बताया कि पहले जत्थे में 33 तीर्थयात्री और दो समन्वय अधिकारी शामिल हैं। इन दो अधिकारियों में एक विदेश मंत्रालय से और दूसरा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने संबंधित विभागों और अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में, छह वर्ष बाद यात्रा फिर शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है। इस वर्ष 750 भारतीय तीर्थयात्रियों का कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चयन किया गया है, जिनमें से 500 तीर्थयात्री 10 समूहों में नाथूला दर्रे से और 250 श्रद्धालु लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) से यात्रा करेंगे।

टॅग्स :कैलाश मानसरोवरसिक्किमभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप