लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद ट्रेन भिड़ंत का सामने आया दर्दनाक वीडियो, घायलों की संख्या 16

By भाषा | Updated: November 12, 2019 02:43 IST

हादसे पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, “हैदराबाद में रेल दुर्घटना की दुखद खबर मिली। अधिकारियों को सहायता और राहत कार्य के तत्काल निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन पूरी मदद दे रहा है। दुर्घटनास्थल पर घायलों के इलाज की व्यवस्था की गयी है।”

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इस घटना के बाद एक ट्रेन रद्द कर दी गयी और एक अन्य ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया।

हैदराबाद के काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दो ट्रेनों की टक्कर में एक ट्रेन चालक समेत 16 लोग घायल हो गए। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर लिंगमपल्ली-फलकनुमा मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम(एमएमटीएस) ट्रेन कुर्नूल -सिकंदराबाद रेलवे इंटरसिटी एक्सप्रेस(17028) से टकरा गई। इस घटना में 16 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एमएमटीएस ट्रेन का चालक बुरी तरह घायल हो कर अपनी केबिन में ही फंस गया। उसे कुछ घंटे के बाद वहां से निकाला गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। ऑपरेशन के दौरान उसे ऑक्सीजन और अन्य जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता दी गई।

दक्षिण मध्य रेलवे के सुरक्षा आयुक्त राम कृपाल घटना की जांच करेंगे। रेल मंत्रालय ने मामूली रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 5000 और गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक यात्री को 25000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस टक्कर में एमएमटीएस ट्रेन के छह डिब्बे और हुंड्री एक्सप्रेस के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 16 घायलों को उस्मानिया सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां नौ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। एससीआर के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल और दुर्घटना राहत वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बहाली कार्य चलाया।

इस घटना के बाद एक ट्रेन रद्द कर दी गयी और एक अन्य ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया। पांच अन्य ट्रेनों को आंशिक रुप से रद्द कर दिया गया है। पद्मावती नामक एक महिला यात्री ने कहा कि काचीगुडा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने बड़ा झटका महसूस किया। कई यात्रियों के सिर और घुटनों में गंभीर चोटें आयी हैं।

हादसे पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, “हैदराबाद में रेल दुर्घटना की दुखद खबर मिली। अधिकारियों को सहायता और राहत कार्य के तत्काल निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन पूरी मदद दे रहा है। दुर्घटनास्थल पर घायलों के इलाज की व्यवस्था की गयी है।” रेलवे के अनुसार प्रशासन इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहा है। सदस्य(ट्रैक्शन), अतिरिक्त सदस्य(संकेत एवं दूरसंचार) और रेलवे बोर्ड के सुरक्षा निर्देशक घटनास्थल का दौरा करेंगे।   केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। 

टॅग्स :हैदराबादरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?