लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'महागठबंधन' से इतर अलग समीकरण बनाने की तैयारी में केसीआर, अखिलेश, ममता और मायावती से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: December 21, 2018 20:00 IST

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख राव 25 दिसंबर से दिल्ली की अपनी दो-तीन दिन की यात्रा के दौरान बसपा की सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। राव ने 13 दिसंबर को दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Open in App

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) अगले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

केसीआर के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति की जबर्दस्त जीत हासिल करने के बाद राव बीजद प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से 23 दिसंबर को भुवनेश्वर में और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से 24 दिसंबर को मिलेंगे। 

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख राव 25 दिसंबर से दिल्ली की अपनी दो-तीन दिन की यात्रा के दौरान बसपा की सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। राव ने 13 दिसंबर को दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

विज्ञप्ति के अनुसार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे और राज्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। 

तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद ही राव ने अपने बेटे के टी रामा राव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था। 

विज्ञप्ति के अनुसार, एक विशेष विमान से राव अपने परिवार के साथ पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापत्तनम जाएंगे। यहां वह शारदा पीठम जाकर राज्स्यमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 

कुछ महीने पहले राव ने ममता बनर्जी, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन, पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के नेता एच डी देवगौड़ा समेत कई नेताओं से गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई क्षेत्रीय दलों का गठबंधन बनाने के अपने प्रयास के तहत मुलाकात की थी। 

राव का आरोप है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों आजादी के 70 साल बाद भी जनता की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहे हैं। 

टॅग्स :महागठबंधनके चंद्रशेखर रावममता बनर्जीमायावतीराहुल गांधीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण