लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में कांग्रेस की करारी हार, सिंधिया ने राहुल गांधी पर ली चुटकी, कहा- कोई और लुक देखना बाकी रह गया है क्या..

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 14:05 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कितनी बुरी होनावाली है इसके रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। सिंधिया ने यहां तक कह दिया कि साल के आखिरी में यहां चुनाव है और ऐसा न हो कि तब तक कांग्रेस पार्टी बचे ही न। 

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार राहुल गांधी को ठहराया।सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के धीरे-धीरे पूरे देश ही ने नकार दिया है। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कुल मिलाकर कांग्रेस के खाते में सिर्फ 8 सीटें आई हैं। 

ग्वालियरः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार राहुल गांधी को ठहराया है। भाजपा नेता ने कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी के नए लुक का जिक्र किया और तंज लहजे में कहा कि 'तीन राज्यों के नतीजों के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं, अब उनका कोई और लुक देखना बाकी रह गया है क्या?'

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के धीरे-धीरे पूरे देश ही ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के नतीजे आए हैं, इससे साफ हो गया है कि भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी का कोई असर नहीं हुआ है। भाजपा नेता ने कहा, पूर्वोत्तर ने साल की शुरुआत में ही कांग्रेस की हालत खराब कर दी है।

सिंधिया ग्वालियर में हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव का भी जिक्र किया और कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कितनी बुरी होनावाली है इसके रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। सिंधिया ने यहां तक कह दिया कि साल के आखिरी में यहां चुनाव है और ऐसा न हो कि तब तक कांग्रेस पार्टी बचे ही न। 

गुरुवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के आए नतीजे के मुताबिक, त्रिपुरा में कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं। वहीं मेघालय में सिर्फ 5 सीटों से ही पार्टी को संतोष करना पड़ा। वहीं नगालैंड में कांग्रेस एक भी सीट जीत नहीं पाई। तीन राज्यों में कुल मिलाकर कांग्रेस के खाते में सिर्फ 8 सीटें आईं। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम