लाइव न्यूज़ :

आर्थिक सुस्ती को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-केंद्र में आर्थिक संकट से निपटने की क्षमता नहीं

By भाषा | Updated: September 15, 2019 19:39 IST

सिंधिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में इंस्पेक्टर राज बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार लोगों को चुन-चुनकर जेल में डालने की विचारधारा पर काम कर रही है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों की हालिया कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, " मौजूदा माहौल बहुत चिंताजनक है।

Open in App
ठळक मुद्दे सिंधिया ने कहा कि सरकार में इस संकट से निपटने की क्षमता नहीं है।सिंधिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में इंस्पेक्टर राज बढ़ रहा है

आर्थिक सुस्ती को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि सरकार में इस संकट से निपटने की क्षमता नहीं है। सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह चिंता का विषय है कि देश में आर्थिक संकट लगातार गहरा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के पास इस संकट पर नियंत्रण पाने की क्षमता ही नहीं है।"

उन्होंने कहा, "पिछले डेढ़ साल में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) विकास दर तिमाही-दर-तिमाही घटते-घटते गर्त में पहुंच गयी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यह दर घटकर पांच प्रतिशत पर आ गयी है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अलावा, बिस्किट बनाने वाली कम्पनियों तक की बिक्री गिर रही है और बड़ी तादाद में लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है।"

सिंधिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश में इंस्पेक्टर राज बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार लोगों को चुन-चुनकर जेल में डालने की विचारधारा पर काम कर रही है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों की हालिया कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, " मौजूदा माहौल बहुत चिंताजनक है। सभी लोगों के साथ समान तरीके से न्याय किया जाना चाहिये।"

मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना का श्रेय शिवराज सिंह चौहान सरकार को दिये जाने पर सिंधिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "भाजपा का काम विकास कार्यों पर अनावश्यक सवाल खड़े करना है। इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के तहत निर्माण कार्य शुरू करने की सौगात राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने दी।"

सिंधिया ने भारी वर्षा के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ पर चिंता जतायी और कहा, "बाढ़ से जनता बेहद परेशान है। मैं चाहता हूं कि राज्य सरकार किसानों समेत सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा और सहायता राशि प्रदान करे। मुख्यमंत्री इस बारे में अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं।"

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह