लाइव न्यूज़ :

'भारत में महिला पायलटों की संख्या दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा', संसद में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2022 07:57 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को संसद में कहा कि भारत में 15 प्रतिशत से अधिक पायलट महिलाएं हैं जबकि दुनिया के अन्य मुल्कों में ये आंकड़ा 5 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 15 प्रतिशत से अधिक महिला पायलट हैं, अन्य मुल्क में ये आंकड़ा 5 प्रतिशत: ज्योतिरादित्य सिंधिया एयर इंडिया के निजीकरण के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जरूरत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सिंधिया ने गिनाई उपलब्धि।सिंधिया ने कहा- नागरिक उड्डयन भारत की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख तत्व बन गया है।

नई दिल्ली: भारत के पास महिला सशक्तिकरण के मामले में एक अनूठी उपलब्धि है। इसकी जानकारी बुधवार को संसद को दी गई। दरअसल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में महिला पायलट की संख्या कुल संख्या के करीब 15 प्रतिशत से अधिक हैं। उन्होंने सदन में कहा कि दुनिया के अन्य सभी देशों में केवल पांच प्रतिशत पायलट महिलाएं हैं।

बता दें कि सिंधिया का विभाग सवालों के घेरे में है क्योंकि विपक्ष ने सवाल उठाया है कि एयर इंडिया के निजीकरण के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्या जरूरत है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को संसद में कहा था कि भारत और बांग्लादेश के अलावा दुनिया के किसी भी देश में नागरिक उड्डयन के लिए अलग और स्वतंत्र मंत्रालय नहीं है। मोइत्रा ने कहा था कि एयर इंडिया ने 2014 से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बजट का 60 से 95 प्रतिशत हिस्सा बनाया है।

उन्होंने मांग की थी कि '1240 करोड़ रुपये के मामूली बजट' वाले मंत्रालय को 'परिवहन के लिए समग्र मंत्रालय' बनाने के लिए विलय किया जाए।

इन चर्चा के बीच सिंधिया ने हालांकि संसद में अपने मंत्रालय के जरिए हुए काम को गिनाया। उन्होंने कहा, 'नागरिक उड्डयन भारत की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख तत्व बन गया है। पहले, केवल बड़े शहरों में हवाई अड्डे थे, आज यह पूरी तरह से बदल गया है।'

सिंधिया ने कहा कि पिछले 20 से 25 वर्षों में विमानन उद्योग में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस 'उद्योग में उत्पन्न रोजगार की संख्या बड़े पैमाने पर है।'

सिंधिया ने साथ ही देश के कुछ हवाई अड्डों को ‘बेचने या उनका विनिवेश करने’ के विपक्षी दलों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छह हवाई अड्डों को पट्टे की व्यवस्था के आधार पर निजी क्षेत्र को दिया गया है जिससे सरकार को 64 प्रतिशत अधिक राशि प्राप्त होगी और इसका उपयोग राज्यों में हवाई अड्डों के विकास पर किया जायेगा। 

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaParliament Budget Session
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव