लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मुख्यमंत्री कमलनाथ का समर्थन, कहा- भाजपा के कब्जे वाली सीट से चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 17, 2019 21:32 IST

सांसद सिंधिया 17 मार्च को भोपाल में पहुंचे। उन्होंने दिग्विजय सिंंह के चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए बयान का समर्थन किया।

Open in App

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने के फार्मूले पर काम कर रही कांग्रेस की नजरें अब वर्षों से भाजपा के कब्जे वाली सीटों पर टिक गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिग्विजय सिंह को भाजपा के कब्जे वाली सीट से चुनाव लड़ने की बात कहने के बाद अब इसका समर्थन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया है। सिंधिया ने कहा कि 30-40 वर्षों से जो सीटें भाजपा के कब्जे में है, उन सीटों पर कड़ी चुनौती देने के लिए हम मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।

सांसद सिंधिया 17 मार्च को राजधानी भोपाल में पहुंचे थे। उन्होंने दिग्विजय सिंंह के चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए बयान का समर्थन किया। कमलनाथ ने शनिवार को छिंदवाड़ा में कहा था कि भाजपा के गढ़ वाली सीट से दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान पर आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी सहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह नीति कांग्रेस हाईकमान तय करेगा, लेकिन स्पष्ट रुप से यह सही है कि जिन सीटों पर लंबे समय से कांग्रेस जीत नहीं पाई है, उन सीटों पर मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारा जाए, यह हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने अगर यह सुझाव दिया है तो ठीक है। उन्होंने कहा कि सालों से कई सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस की नींव मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से ही बनेगी। उन्होंने कहा कि दिग्जिवयसिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे यह तय भी हाईकमान को ही करना है।

मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा, यह कांग्रेस अध्यक्ष ही तय करेंगे। मैं सांसद कहीं से भी रहूं, लेकिन विकास पूरे प्रदेश का करुंगा। यहां उल्लेखनीय है कि सिंधिया का गुना से नाम तय माना जा रहा था, लेकिन हाल ही में उन्हें ग्वालियर से चुनाव मैदान में उतारने की अटकलें भी चल रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि सिंधिया कहां से चुनाव लड़ेंगे, मगर उनके ग्वालियर से भी चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

सत्ता के लिए नहीं लड़ी कांग्रेस

सांसद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस कभी भी सत्ता के लिए नहीं लड़ी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता और प्रदेश के विकास की बात की है। न्याय और प्रगति ही हमारा उद्देश्य है, चुनाव में भी हम इसी के सहारे से मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश में कांग्रेस को और भी अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय तौर पर मजबूत से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील