लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, कहा- नहीं हुई पूर्ण कर्जमाफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 11:24 IST

सिंधिया के इस बयान से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया और बीजेपी को हमला करने का एक और मौका मिल गया है। पिछले दिनों भी सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को आत्मवलोकन करने की नसीहत दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को भिंड पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ हुए हैंसिंधिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अन्नदाताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ी रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर किसानों से किए गए वादे को पूरा ना करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को भिंड पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ हुए हैं जबकि वचन पत्र में दो लाख तक का कर्ज माफ होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। 

सिंधिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अन्नदाताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ी रहे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति बीघे के हिसाब से 8-30 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलना चाहिए। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात भी की है।

सिंधिया के इस बयान से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया और बीजेपी को हमला करने का एक और मौका मिल गया है। पिछले दिनों भी सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को आत्मवलोकन करने की नसीहत दी थी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि यह सही बात है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है। पार्टी की जो स्थिति है, उसमें जायजा लेकर सुधार करना चाहिए और यह समय की मांग है।

गौरतलब है कि सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहे और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण