लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विधायक ने कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया जवाब, JVM ने पार्टी से किया निष्कासित

By भाषा | Updated: February 7, 2020 06:39 IST

झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अभय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गोड्डा में पोड़ैयाहाट से अपने विधायक प्रदीप यादव को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले पार्टी ने 21 जनवरी को मांडर क्षेत्र से विधायक बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित किया था।

बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गोड्डा में पोड़ैयाहाट से अपने विधायक प्रदीप यादव को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इससे पहले पार्टी ने 21 जनवरी को मांडर क्षेत्र से विधायक बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित किया था।

झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अभय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यादव को पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में दो दिन पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया जिसे देखते हुए पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर आज उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला किया गया।

तिर्की के बाद यादव को भी पार्टी से बाहर किये जाने के बाद अब विधानसभा में झाविमो के इकलौते विधायक पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रह गए हैं। 

टॅग्स :झारखंडबाबूलाल मरांडीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए