लाइव न्यूज़ :

जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंटः गत चैंपियन भारत ने लगाया जीत का चौका?, 4 मैच, 12 अंक और 38 गोल, 3 नवंबर को सेमीफाइनल में मलेशिया से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 10:38 IST

Junior Asia Cup Hockey Tournament: सेमीफाइनल में पहुंच चुकी गत चैंपियन भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत पुरुषों के जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्शदीप ने नौवें, 44वें और 60वें मिनट में गोल किए।अरायजीत सिंह हुंडल (तीसरे और 37वें मिनट) ने दो गोल किए।भारत के चार जीत से 12 अंक हैं।

Junior Asia Cup Hockey Tournament: गत चैंपियन भारत ने जीत का चौका लगा दिया और 4 मैच में 12 अंक के लेकर पहले पायदान पर है। भारतीय टीम अभी तक 38 गोल कर चुकी है। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी गत चैंपियन भारतीय टीम ने रविवार को यहां अर्शदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत पुरुषों के जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। अर्शदीप ने नौवें, 44वें और 60वें मिनट में गोल किए जबकि अरायजीत सिंह हुंडल (तीसरे और 37वें मिनट) ने दो गोल किए।

गुरजोत सिंह (11वें), रोसन कुजूर (27वें) और रोहित (30वें मिनट) ने टीम के आखिरी पूल मैच में एक-एक गोल किया। कोरिया के लिए एकमात्र गोल किम ताएहयोन (18वें) ने किया। भारत के चार जीत से 12 अंक हैं। जापान ने नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के रूप में पूल ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, इसमें तीन जीत और एक हार (भारत के खिलाफ) शामिल है।

मंगलवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल बी की दूसरे स्थान की टीम मलेशिया से होगा जिसने चार मैचों में सात अंक हासिल किए हैं। रविवार को मलेशिया को 4-1 से हराने वाला पाकिस्तान अपने सभी चार मैच जीतकर 12 अंक के साथ पूल बी में शीर्ष पर है और अब उसका सामना मंगलवार को दूसरे सेमीफाइनल में जापान से होगा।

भारत को मैच में पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने इनमें से दो को भुनाया जबकि कोरिया ने एकमात्र पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन वह गोल नहीं कर सका। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफायर के रूप में भी काम करेगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा।

शीर्ष छह टीमें क्वालीफाई करेंगी लेकिन मेजबान के तौर पर भारत पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुका है। शीर्ष छह में पहले से ही जगह बनाने के कारण सातवें स्थान पर रहने वाली टीम भी क्वालीफाई करेगी। भारत चार खिताब (2004, 2008, 2015, 2023) के साथ जूनियर एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। भाषा नमिता सुधीर सुधीर

टॅग्स :हॉकी इंडियादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी