लाइव न्यूज़ :

Junior Asia Cup Hockey: 10 टीम और 2 ग्रुप?, आमिर अली होंगे कप्तान, भारत की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 13:34 IST

Junior Asia Cup Hockey: भारत ने मेजबान होने के नाते एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के लिये स्वत: क्वालीफाई कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के साथ चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड पूल ए में हैं।बांग्लादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान पूल बी में हैं।भारत ने रिकॉर्ड चार बार टूर्नामेंट जीता (2004,2008,2015, 2023) है।

Junior Asia Cup Hockey: डिफेंडर आमिर अली मस्कट में 26 नवंबर से होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिये भारत की 20 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। भारत ने रिकॉर्ड चार बार टूर्नामेंट जीता (2004,2008,2015, 2023) है। उसने पाकिस्तान को पिछले साल 2-1 से हराकर खिताब जीता था। इस साल टूर्नामेंट में दस टीमों को पांच पांच के दो पूल में बांटा गया है। भारत के साथ चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड पूल ए में हैं, जबकि बांग्लादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान पूल बी में हैं। भारत ने मेजबान होने के नाते एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के लिये स्वत: क्वालीफाई कर लिया है।

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय टीम-

गोलकीपर: प्रिंसदीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह

डिफेंडर: आमिर अली (कप्तान), टी प्रियब्रत, शारदानंद तिवारी, योगेम्बर रावत, अनमोल इक्का, रोहित

मिडफील्ड: अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोशन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंगसन सिंह

फॉरवर्ड: गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल

वैकल्पिक खिलाड़ी: सुखविंदर और चंदन यादव।

कोच पी आर श्रीजेश के मार्गदर्शन में टीम जोहोर कप की सफलता को दोहराना चाहेगी। श्रीजेश ने कहा ,‘जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिये पहला अनुभव था लेकिन उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में काफी मेहनत की है और हमने अपने खेल में कुछ बदलाव भी किये हैं।’

टॅग्स :हॉकी इंडियाबांग्लादेशपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार