लाइव न्यूज़ :

8 जून : हबीब तनवीर के लिए दुनिया के रंगमंच का पर्दा गिरा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून :भाषा: दुनिया एक रंगमंच है और यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है। बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार थे हबीब तनवीर।

मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आठ जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे. तनवीर के मशहूर नाटकों में आगरा बाजार और चरणदास चोर शामिल हैं।

हबीब तनवीर ने 50 वर्ष की अपनी लंबी रंग यात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया। शतरंज के मोहरे, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद, पोंगा पंडित, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा और राज रक्त उनके मशहूरों नाटकों में शुमार हैं। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने 2009 में आठ जून के ही दिन भोपाल में 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

देश और दुनिया के इतिहास में 8 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1658 : औरंगजेब ने आगरा के क़िले पर क़ब्ज़ा किया और शाहजहां को कैद कर लिया गया।

1936 : भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।

1948: देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अन्तरराष्ट्रीय उड़ान थी।

1955: अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।

1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

2002 : आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2004 : भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया।

2009: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?