लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 14 जून : क्रांतिकारी चे ग्वेरा, फिल्मकार के आसिफ और खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ सहित कई महान विभूतियों का जन्मदिन

By भाषा | Updated: June 14, 2019 11:55 IST

Open in App
ठळक मुद्दे1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते। 1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं। राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।

देश दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।

1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राज्य के प्रतीक के तौर पर झंडे की नीली सतह पर 13 सफे़द तारे अंकित थे, जिनकी संख्या में बाद में अमेरिकी संघ में नये राज्य जुड़ने के साथ बदलती रही।

1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म।

1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।

1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।

1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के जर्मन सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।

1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।

1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।

1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप