लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज होने की संभावना

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:22 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अगस्त कोविड-19 महामारी फैलने के 16 महीने बाद श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज होने की संभावना है।

एक बयान में कहा गया है, ''अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद श्रीनगर के तत्वावधान में, भव्य मस्जिद की सफाई की गई जिसमें औकाफ के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।''

अंजुमन ने कहा कि चूंकि कोविड के मामलों में कमी आई है और अब जम्मू-कश्मीर की सभी केंद्रीय मस्जिदों, खानकाहों, दरगाहों और इमामबाड़ों में जुमे की नमाज अदा की जा रही है, इसलिए यहां जामिया मस्जिद में आने वाले शुक्रवार को नमाज अदा की जाएगी।

हालांकि, अंजुमन औकाफ ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के दिशानिर्देशों के अनुसार, नमाजियों को ऐहतियाती उपायों और शुक्रवार व दैनिक नमाजों के दौरान कोविड मानक संचालन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

पांच अगस्त 2019 को केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त कर जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद सोलहवीं सदी की मस्जिद में 20 दिसंबर, 2019 को पहली बार जुमे की नमाज हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे