लाइव न्यूज़ :

जज लोया मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 5 फरवरी को जारी रहेगी सुनवाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 17:19 IST

CJI दीपक मिश्रा की पीठ ने जज बीएच लोया की मौत की जांच की मांग कर रही याचिकाओं की सुनवाई की।

Open in App

सीबीआई के विशेष जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत की जांच की मांग कर रही याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा की बेंच के सामने हुई बहस बेनतीजा रही। इस केस की अगली सुनवाई सोमवार (5 फरवरी) को होगी।  22 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका में उठाए गए मुद्दों को गंभीर बताया था। सुप्रीम कोर्ट में लंबित दो याचिकाएं कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला और महाराष्ट्र के पत्रकार बीएस लोन ने दायर की हैं।

क्या है जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत का पूरा मामला?

विशेष सीबीआई जज बीएस लोया सोहराबुद्दीन एनकाउंटर की मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में अमित शाह आरोपी बनाए गए थे। 1 दिसंबर 2014 को जज लोया नागपुर में एक सहकर्मी की बेटी की शादी के समारोह में शामिल होने गए थे। नागपुर के सरकारी गेस्ट हाउस में जज लोया को दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल पहुंचते तक उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने भी जज लोया की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया।

कांग्रेस कर रही है स्वतंत्र जांच की मांग

कांग्रेस पार्टी जज लोया की मौत के मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से एक अलग एसआइटी बनाकर जांच कराने की मांग की और बताया कि लोया के बाद एक और रिटायर्ड जज व एक अधिवक्‍ता की रहस्‍यमय स्थितियों में मौत हुई थी। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जज लोया की मौत से जुड़े कुछ गंभीर सवाल उठाए थे...

- जज बीएच लोया की मिली सरकारी सुरक्षा को 24 नवंबर 2015 को वापस क्यों ले लिया गया?- नागपुर में उनको कोई सुरक्षा क्यों नहीं मिली हुई थी।- मुंबई से नागपुर की गए जज लोया का कोई ट्रैवल रिकॉर्ड क्यों नहीं है?- नागपुर के जिस वीआईपी गेस्ट हाउस में जज लोया और जज मोदक ठहरे थे वहां के रजिस्टर में कोई एंट्री क्यों नहीं है।- परिवार के सदस्यों की अनुमति के बिना जज लोया का पोस्टमार्टम क्यों कर दिया गया?

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबीएच लोयादीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी