लाइव न्यूज़ :

Jubilee Hills By Election Results: 2995 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव, बीआरएस उम्मीदवार मगंती सुनीता को लग रहा झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 10:25 IST

Jubilee Hills By Election Results Live:

Open in App

Jubilee Hills By Election Results Live: जुबली हिल्स उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती शुक्रवार (14 नवंबर, 2025 सुबह 8 बजे शुरू हुई। हैदराबाद के यूसुफगुडा स्थित कोटला विजय भास्कर रेड्डी स्टेडियम में मतगणना के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे भारी भीड़ उमड़ पड़ी। केवल वैध पास वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। तेलंगाना के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार मगंती सुनीता से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

टेलीविजन पर प्रसारित खबरों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 दौर में पूरी होगी। अधिकारियों ने बताया कि 11 नवंबर को हुए मतदान में 48.49 प्रतिशत वोट पड़े थे।

कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी और 1.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस वर्ष जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट पर एल. दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है।

जबकि गोपीनाथ की पत्नी सुनीता बीआरएस उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव को असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का भी समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :उपचुनावतेलंगानाकांग्रेसके चंद्रशेखर रावभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर