लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की मतदाता सूची को लेकर भाजपा व आप के बीच जुबानी जंग

By भाषा | Updated: January 20, 2019 00:38 IST

भाजपा ने कहा कि मतदाता सूची में 2014 के मुकाबले 9.8 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और यह आप और केजरीवाल के ‘झूठों’ की पोल खोलता है। 

Open in App

दिल्ली में हाल ही में जारी मतदाता सूची को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ‘बड़े पैमाने पर’ लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। आप ने चुनाव आयोग से इस बारे में स्पष्टीकरण की भी मांग की। इस पर भाजपा ने कहा कि मतदाता सूची में 2014 के मुकाबले 9.8 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और यह आप और केजरीवाल के ‘झूठों’ की पोल खोलता है। आप ने भाजपा पर खास समुदाय के मतदाताओं का नाम ‘बड़ी संख्या में हटाने’ में शामिल होने का आरोप लगाया। आप का आरोप है कि लोकसभा चुनाव में हार की डर से भाजपा ऐसा कर रही है। आप के प्रवक्ता और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘ जनवरी, 2018 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 1.2 लाख की कमी हुई है। इससे आप के उस दावे की स्पष्ट तौर पर पुष्टि होती है कि भाजपा दिल्ली के लोगों के साथ मतदाता सूची से नाम हटाने का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा कर रही है।' वहीं भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को ‘झूठ की राजनीति’ छोड़कर अगला चुनाव अपने सरकार की उपलब्धियों के आधार पर लड़ना चाहिए। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय (सीईओ) ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मतदाताओं की संख्या पिछले लोकसभा चुनाव, 2014 के मुकाबले 2019 में 7.78 फीसदी बढ़ी है। हालांकि जारी मतदाता सूची में लोगों की संख्या आखिरी मतदाता सूची के मुकाबले 0.87 फीसदी कम है। आखिरी मतदाता सूची जनवरी, 2018 में जारी की गयी थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए