लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में खोदी गई जेपी नड्डा की कब्र! जानें स्थानीयों ने प्रतीकात्मक रूप से ऐसे क्यों जताया विरोध

By आजाद खान | Updated: October 21, 2022 11:52 IST

इस फोटो के सामने आने के बाद भाजपा ने टीआरएस पर निशाना साधा है। ऐसे में बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कहा कि टीआरएस के पास और कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उपचुनाव से पहले ऐसी बातें कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रतीकात्मक कब्र खोदने का मामला सामने आया है। इसके कुछ फोटो भी सामने आए है जिसमें उनके प्रतीकात्मक कब्र के पास उनकी फोटो लगाई गई है। दावा किया जा रहा है कि स्थानियों की मांग पूरी नहीं हुई है इस कारण ऐसे विरोध किया गया है।

हैदराबाद:तेलंगाना के नलगोंडा जिले में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रतीकात्मक कब्र खोदी गई है। इस घटना के कुछ फोटो सामने आए है। फोटो में जेपी नड्डा की एक प्रतीकात्मक कब्र देखी जा रही है साथ में उनका फोटो भी वहीं लगा हुआ है। 

इस प्रतीकात्मक कब्र के पास एक पोस्टर भी लगा है जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा उनकी मांगे नहीं पूरी होने को लेकर सरकार का ध्यान खिचा गया है। 

वायरल फोटो में क्या दिखा

इस फोटो में यह देखा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक प्रतीकात्मक कब्र खोदी गई है और उस पर फूल माले चढ़ाए गए है। इस प्रतीकात्मक कब्र के पास जेपी नड्डा का एक फोटो भी रखा गया है। फोटो के बगल में एक पोस्टर भी लगाया गया है जिसमें यह लिखा हुआ है कि चौतुप्पल क्षेत्र में क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। 

आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा इन फोटो को जारी किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, भाजपा द्वारा यह वादा किया गया था कि जिले के मुनुगोडे के चौतुप्पल क्षेत्र में क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा, ऐसे में अभी तक मांगे नहीं पूरा होने पर इस तरीके से अज्ञात लोगों द्वारा विरोध और नाराजगी जताई गई है। इसे लेकर भाजपा नेता एनवी सुभाष ने टीआरएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उपचुनाव से पहले टीआरएस के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ऐसी बातें कर रही है।

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को गांधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात किया है। आपको बता दें कि साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा मंगलवार से भाजपा शासित गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को राजधानी गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया था। भाजपा के मुताबिक, नड्डा अहमदाबाद के टैगोर हॉल के प्रोफेसरों को भी संबोधित किया और पार्टी की विचारधारा के बारे में उन से बात की है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :तेलंगानाBJPतेलंगाना राष्ट्र समितिजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?