लाइव न्यूज़ :

"नीतीश से 'नाश कुमार' का सफ़र अब जल्द ही अंत होने वाला हैं", जदयू के निष्कासित पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 14, 2022 14:31 IST

आरसीपी सिंह के खेमे के माने जाने वाले अजय आलोक ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही की हंगामेदार शुरूआत को देखते हुए नीतीश कुमार को नाश कुमार की संज्ञा दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह के खेमे के निष्कासित पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने नीतीश कुमार को नाश कुमार कहावो अपना छीछालेदर करवा रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि भविष्य में उनकी बड़ी दुर्गत होने वाली हैबिहार विधानसभा में भाजपा के सदस्यों ने शराबबंदी और छपरा शराबकांड पर नीतीश कुमार को घेरा

पटना: कभी टेलिविजन पर बैठकर नीतीश कुमार का बचाव करने वाले जदयू के निष्काषित प्रवक्ता अजय आलोक ने बिहार विधानसभा में शराबबंदी को लेकर हुए हंगामें और नीतीश कुमार के आक्रामक मुद्रा पर तीखा व्यंग्य किया है। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के खेमे के माने जाने वाले अजय आलोक ने विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत को देखते हुए नीतीश कुमार को नाश कुमार की संज्ञा दी और कहा कि विधानसभा में जिस तरह से वो अपनी छीछालेदर करवा रहे हैं, ये आने वाले भविष्य का संकेत है कि उनकी बड़ी दुर्गत होने वाली है।

आरसीपी सिंह के पार्टी से बाहर होते ही जदयू प्रमुख ललन सिंह ने अजय आलोक को भी चलता कर दिया था, जिसके कारण अजय आलोक नीतीश कुमार पर खासा हमलावर रहते हैं। आज के घटनाक्रम पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "नीतीश से 'नाश कुमार' का सफ़र अब जल्द ही अंत होने वाला हैं और ये बिहार के लिए आवश्यक हैं । अपनी दुर्गति कैसे करवानी हैं ये कोई नाश कुमार से सीखे । आज विधान सभा तो ट्रेलर था ज़रा जनता के बीच में जाए।"

दरअसल बुधवार को जैसे ही विधानसभा का कार्य प्रारंभ हुआ, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने छपरा शराब कांड और उसके कारण हुई मौत को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और शराबबंदी को फेल बताते हुए नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस कारण विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज का दिन भारी हंगामे के भेट चढ़ने लगा।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार विपक्षी सदस्यों को शांत होने और नियम के अनुसार चर्चा करने की बात कह रहे थे, लेकिन भाजपा विधायकों पर सीएम नीतीश के अपील का कोई असर नहीं हुआ और वो वेल में उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके मुख्यमंत्री विपक्षी सदस्यों पर बुरी तरह से उखड़ गये और आवेश में आकर भाजपा विधायकों को शराबी तक कह डाला और सदन की कार्यवाही बीच में ही छोड़कर चले गए।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूBihar BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब