लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन मीडिया से जुड़े नए नियमों के प्रस्ताव के खिलाफ पत्रकारों ने स्मृति ईरानी को लिखा पत्र

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 00:55 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पोर्टल और मीडिया वेबसाइटों के नियमन के लिए नियम बनाने के वास्ते पिछले महीने एक समिति के गठन का आदेश जारी किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई। ऑनलाइन समाचार के लिए नये नियम बनाने के एक प्रस्तावित कदम से चिंतित 100 से अधिक पत्रकारों और मीडिया पेशेवरों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर कहा है कि अतिरिक्त नियमन से सरकार द्वारा उसके व्यापक दुरूपयोग और राजनीतिक असहमति को दबाने के प्रयास की संभावना उत्पन्न होगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पोर्टल और मीडिया वेबसाइटों के नियमन के लिए नियम बनाने के वास्ते पिछले महीने एक समिति के गठन का आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि निजी टेलीविजन चैनल पर सामग्री का नियमन प्रोग्राम एंड एडवर्टाइजमेंट कोड्स द्वारा होता है जबकि प्रिंट मीडिया के नियमन के लिए प्रेस काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआई) के अपने नियम हैं लेकिन ऑनलाइन मीडिया वेबसाइट और समाचार पोर्टल के नियमन के लिए कोई नियम नहीं हैं। 

पत्रकारों और ऑनलाइन मीडिया से जुड़े अन्य पेशेवरों के समूह का कहना कि यह मानना गलत है कि इंटरनेट की सामग्री के लिए कोई नियम या दिशानिर्देश नहीं है। आईटी कानून को सरसरी तौर पर पढ़ने भर से यह पता चलता है कि सभी सामग्री उसके दायरे में आती है।

 

 

 

 

 

टॅग्स :स्मृति ईरानीपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब