लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पत्रकार राणा अयूब को विदेश जाने से रोका, जांच में शामिल होने को कहा, आखिर क्या है मामला

By भाषा | Updated: March 29, 2022 23:30 IST

ईडी की एक टीम ने हवाई अड्डे पर पत्रकार राणा अयूब से पूछताछ की और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा। समझा जाता है कि अयूब को एक अप्रैल को ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि ईडी ने पूर्व में राणा अयूब को समन भी जारी किया था।बैंक में जमा 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की उनकी राशि अस्थायी रूप जब्त कर ली थी।कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले के संबंध में यह कार्रवाई की गई थी।

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ जारी ‘लुक आउट सर्कुलर’ के मद्देनजर उन्हें मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने विदेश रवाना होने से रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी अयूब (37) के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है और उनका बयान दर्ज करना चाहती है।

अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार लंदन के लिए उड़ान भरने को लेकर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, लेकिन आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इसके तुरंत बाद, ईडी की एक टीम ने हवाई अड्डे पर उनसे पूछताछ की और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा। समझा जाता है कि अयूब को एक अप्रैल को ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने पूर्व में उन्हें समन भी जारी किया था। एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में बैंक में जमा 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की उनकी राशि अस्थायी रूप जब्त कर ली थी। अयूब के खिलाफ, कोविड-19 राहत के लिए रकम दान देने वालों से 2020-21 में उनके द्वारा प्राप्त किये गए अंशदान में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले के संबंध में यह कार्रवाई की गई थी।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि अयूब ने नोटिस का अनुपालन नहीं किया और एजेंसी नहीं चाहती कि वह देश छोड़ कर जाएं क्योंकि इससे जांच में और बाद में अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने में देरी हो सकती है। अयूब ने घटना के बारे में ट्वीट किया है।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे आज भारतीय आव्रजन पर रोक दिया गया, जब मैं पत्रकारों को डराने-धमकाने के विषय पर आईसीएफजे में अपना भाषण देने के लिए लंदन की अपनी उड़ान में सवार होने वाली थी। इसके बाद, भारतीय लोकतंत्र पर जर्नलिज्म फेस्ट को संबोधित करने के लिए मेरा इटली जाने का कार्यक्रम था।’’ 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार