लाइव न्यूज़ :

पत्रकार बरखा दत्त ने अपशब्द बोलने के मामले में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की पत्नी प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: July 16, 2019 20:04 IST

दत्त ने सोमवार को ट्वीट करके सिब्बल और उनकी पत्नी पर आरोप लगाया कि नोएडा से संचालित एचटीएन तिरंगा टीवी में 200 से अधिक कर्मचारियों के उपकरण जब्त कर लिये गये और उन पर छह महीने से वेतन नहीं मिलने के साथ ही नौकरी से निकाले जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने आरोप लगाया कि सिब्बल और उनकी पत्नी महिला कर्मियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे।आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ दत्त की शिकायत का संज्ञान लिया है।

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने मंगलवार को उनके चैनल की महिला कर्मियों के लिए अपशब्द कहे जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की पत्नी प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

दत्त ने सोमवार को ट्वीट करके सिब्बल और उनकी पत्नी पर आरोप लगाया कि नोएडा से संचालित एचटीएन तिरंगा टीवी में 200 से अधिक कर्मचारियों के उपकरण जब्त कर लिये गये और उन पर छह महीने से वेतन नहीं मिलने के साथ ही नौकरी से निकाले जाने का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिब्बल और उनकी पत्नी महिला कर्मियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे। इस संबंध में सिब्बल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बरखा दत्त ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘यह राष्ट्रीय महिला आयोग के लिए बिल्कुल उचित मामला है और हम अपने पक्ष में दस्तखत किये हुए हलफनामे जमा करेंगे।’’

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ दत्त की शिकायत का संज्ञान लिया है। आरोप है कि उन्होंने बरखा दत्त समेत महिला कर्मियों के लिए अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिकायत को देखूंगी और जरूरत पड़ी तो मामले में दत्त और प्रोमिला सिब्बल दोनों को तलब करूंगी।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण