लाइव न्यूज़ :

सुमना हादसाः जोशीमठ में सेना का रेस्क्यू, 11 की मौत, 384 लोग बचाए गए

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:51 IST

Joshimath avalanche: शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमस्खलन में मृतकों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई।छह घायल जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती हैं।एक अन्य को देहरादून रेफर किया गया है।

Joshimath avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई।

चमोली जिला प्रशासन से यहां मिली सूचना के अनुसार, शुक्रवार को हुए सुमना हादसे मे रविवार को एक और शव बरामद हुआ जिसके साथ ही कुल 11 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है । उन्होंने बताया कि शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

इसके अलावा सात घायलों का उपचार किया जा रहा है। छह घायल जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक अन्य को देहरादून रेफर किया गया है। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह शनिवार से मौके पर मौजूद है और बचाव और राहत कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे है।

उधर, सीमा सड़क संगठन से प्राप्त सुचना के अनुसार, उनकी टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घटना मे हताहत लोगों का विवरण तैयार किया जा रहा है । हिमस्खलन प्रभावित सुमना, मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है और धौलीगंगा से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है।

हिमस्खलन के समय मौके पर सीमा सड़क संगठन के मजदूर काम कर रहे थे । मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की संयुक्त टीम द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बर्फवारी के चलते हालांकि अभियान में दिक्कत आ रही है। सुमना में 1991 में भी हिमस्खलन हुआ था जिसमें 11 आइटीबीपी कर्मी मारे गए थे। 

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप