लाइव न्यूज़ :

भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ हाथ मिलाना चाहिए: पूर्व राज्यपाल कुरैशी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:00 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 25 नवंबर उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विभाजनकारी राजनीति का अंत सुनिश्चित करने के लिए ''सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों'' को हाथ मिलाना चाहिए।

कुरैशी ने बुधवार शाम यहां कहा, "सभी धर्मनिरपेक्ष दलों और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, भारत की पारंपरिक पवित्र संस्कृति को महत्व देने वाले सभी लोगों को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का अंत सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।"

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ‘ओल्ड बॉयज लॉज’ में कुरैशी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि कांग्रेस समेत सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक मंच पर लाने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। यदि धर्मनिरपेक्ष दल गठबंधन करने में विफल रहते हैं तो इसका मतलब भारत के लोकतांत्रिक भविष्य का अंत होगा और इसके लिए धर्मनिरपेक्ष दल स्वयं जिम्मेदार होंगे।"

भाजपा पर उत्तर प्रदेश में रावण राज चलाने का आरोप लगाते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा कि सच्चे धर्म का पालन करने वालों को इस रावण राज को खत्म करने के लिए मिलकर लड़ना होगा।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कुरैशी ने उन पर भाजपा के साथ मिले होने का आरोप लगाया।

कुरैशी ने कहा कि ओवैसी को भाजपा ने वोट काटने के काम में लगाया है। उन्होंने कहा, "किसी को भी उनकी सांप्रदायिक बयानबाजी का शिकार नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?