लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: जॉन ब्रिटास: मीडिया में करीब 3 दशक की बड़ी पारी खेलने के बाद साल 2021 में राजनीति में कदम रखा, सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद का अवार्ड मिला

By आकाश चौरसिया | Published: February 06, 2024 5:12 PM

15 मई, 1966 को जन्मे ब्रिटास की शुरुआती पढ़ाई कन्नूर के पुलिकुरुम्बा गांव में ही हुई। इसके बाद वह डॉन बोन्स्को स्कूल में अपनी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी करने के लिए त्रिशूर चले गए। उन्होंने सर सैयद कॉलेज से सीनियर सेकेंडरी, पय्यान्नूर कॉलेज से ग्रेजुएशन और श्री केरल वर्मा कॉलेज, पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीआई (एम) ने उन्हें 24 अप्रैल 2021 को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित कियासाल 2016 से 2021 के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सलाहकार भी रहेडॉ. जॉन ब्रिटास अपने कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में सक्रिय थे

Lokmat Parliamentary Awards 2023: मीडिया में करीब 3 दशक की बड़ी पारी खेलने के बाद जॉन ब्रिटास ने साल 2021 में राजनीति में कदम रखा। सीपीआई (एम) ने उन्हें केरल का प्रतिनिधित्व करने के लिए 24 अप्रैल 2021 को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया। जॉन ब्रिटास राज्यसभा सदस्य के साथ-साथ कैराली टेलीविजन नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एडिटर भी हैं। वो साल 2016 से 2021 के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सलाहकार भी रहे। इसके अलावा उन्होंने डिजनी ग्रुप के केरल बिजनेस हेड के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। 

15 मई, 1966 को जन्मे ब्रिटास की शुरुआती पढ़ाई कन्नूर के पुलिकुरुम्बा गांव में ही हुई। इसके बाद वह डॉन बोन्स्को स्कूल में अपनी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी करने के लिए त्रिशूर चले गए। उन्होंने सर सैयद कॉलेज से सीनियर सेकेंडरी, पय्यान्नूर कॉलेज से ग्रेजुएशन और श्री केरल वर्मा कॉलेज, पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एम.फिल और पीएचडी हासिल की। 

डॉ. जॉन ब्रिटास अपने कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में सक्रिय थे और विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों में से एक थे। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद उन्होंने पत्रकारिता में कदम रखा। उन्होंने दिल्ली से एक प्रिंट पत्रकार और एक इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी के रूप में भी काम किया और उन्हें भारतीय समाज और राजनीति को आकार देने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर करने का अवसर मिला। 

बाबरी मस्जिद का विध्वंस, गुजरात दंगे, पाकिस्तान में होने वाली घटनाएं और नेपाल चुनाव उन महत्वपूर्ण घटनाओं में से हैं, जिन्हें उन्होंने देखा और रिपोर्ट किया। वह अमेरिका-इराक संघर्ष को कवर करने के लिए बगदाद जाने वाले पहले भारतीय पत्रकार भी थे।

जॉन ब्रिटास को प्रधानमंत्री की मीडिया टीम का हिस्सा बनने का भी अवसर मिला, जिसने अमेरिका, रूस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड जैसे देशों का दौरा किया। डॉ. जॉन ब्रिटास को कम उम्र में भारतीय संसद को कवर करने वाले पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है। 

तत्कालीन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने डॉ. जॉन ब्रिटास को सदन में उनकी भागीदारी और सदन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लेकर उनकी सराहना भी की थी। संसद में इनकी भागीदारी की बात करें तो जॉन ब्रिटास ने 305 सवाल पूछे हैं और 624 डिबेट में भाग लिया है। वो संसद की दो समीतियों के सदस्य भी हैं। डॉ. जॉन ब्रिटास प्रिंट मीडिया में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर नियमित रूप से लेख भी लिखते हैं।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारराज्य सभाराज्यसभा चुनावलोकसभा संसद बिललोकमत नेशनल कॉन्क्लेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Narendra Modi Interview: महाराष्ट्र में कौन सा नया उद्योग क्षेत्र पीएम मोदी की प्राथमिकता में है? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

भारतPM Narendra Modi Interview: भाजपा के साथ आने के लिए क्या शरद पवार के साथ कभी चर्चा हुई थी? पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

भारतArvind Kejriwal In AAP Office: '21 दिन में पूरे देश में घूमूंगा, 1 दिन में 36 घंटे काम करूंगा', 'आप', कार्यालाय से बोले केजरीवाल

भारतModi On Pakistan Atom Bomb: 'पाकिस्तान के परमाणु बम में दम नहीं है', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतAsaduddin Owaisi Vs Navneet Rana: 'मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है उसे नहीं तो... कह दूं कल से शुरू करो बैटिंग', असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "पाकिस्तान के पास पेट्रोल खरीदने के पैसे नहीं, वो क्या परमाणु बम...'', हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान की आर्थिक हालत पर की गहरी चोट

भारतLok Sabha Elections 2024: भाजपा और सहयोगियों ने 2019 में चौथे चरण में 96 सीटों में से जीती थीं 47 सीटें, कांग्रेस के खाते में आई थीं इतनी सीटें

भारतLok Sabha election 2024 Phase 4: चौथे चरण के लिए वोटिंग आज, जानें प्रमुख उम्मीदवारों और निर्वाचन क्षेत्र के बारे में

भारतLok Sabha Elections 2024: "आज लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण कर रहे हैं और पिछड़ों का आरक्षण छीन रहे हैं...", केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

भारतडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: क्यों घसीटते हैं अंबानी और अदानी को...?