लाइव न्यूज़ :

Job Alert 2022: भारत में रोजगार बाजार मजबूत रहने की संभावना, 63 प्रतिशत कंपनियों को नियुक्ति स्तर में वृद्धि की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2022 16:23 IST

Job Alert 2022: 'मैनपावर ग्रुप के रोजगार परिदृश्य' सर्वे के मुताबिक, भारत में 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान रोजगार परिदृश्य के अत्यधिक मजबूत रहने की संभावना है, और इस दौरान शुद्ध रोजगार परिदृश्य आठ साल के उच्च स्तर 51 प्रतिशत पर रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 63 प्रतिशत कंपनियों को नियुक्ति स्तर में वृद्धि की उम्मीद की है। 12 फीसदी ने नियुक्तियों में कटौती की आशंका जाहिर की, जबकि 24 प्रतिशत लोगों ने यथास्थिति की बात कही। भारत में आने वाले महीनों में रोजगार बाजार के काफी मजबूत रहने की संभावना है।

Job Alert 2022: भारत में आने वाले महीनों में रोजगार बाजार के काफी मजबूत रहने की संभावना है। मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 63 प्रतिशत कंपनियां पुनरुद्धार में तेजी लाने और आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए अगले तीन महीनों यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में भर्ती करने की योजना बना रही हैं।

'मैनपावर ग्रुप के रोजगार परिदृश्य' सर्वे के मुताबिक, भारत में 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान रोजगार परिदृश्य के अत्यधिक मजबूत रहने की संभावना है, और इस दौरान शुद्ध रोजगार परिदृश्य आठ साल के उच्च स्तर 51 प्रतिशत पर रह सकता है।

शुद्ध रोजगार परिदृश्य को कुल रोजगार में वृद्धि की संभावना वाले नियोक्ताओं के प्रतिशत में से नियुक्ति गतिविधियों में कमी की आशंका जताने वाले नियोक्ताओं के प्रतिशत को घटाकर निकाला जाता है। सर्वेक्षण के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 63 प्रतिशत कंपनियों को नियुक्ति स्तर में वृद्धि की उम्मीद की है।

 12 फीसदी ने नियुक्तियों में कटौती की आशंका जाहिर की, जबकि 24 प्रतिशत लोगों ने यथास्थिति की बात कही। मैनपावर ग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, "बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारत में सुधार प्रक्रिया को तेज करने और आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्रों में सकारात्मक भावना है।" 

टॅग्स :नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील