लाइव न्यूज़ :

जेएनयू ने वापस लिया छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर वसूले जाने वाले 50 हजार रुपये जुर्माने का नियम, छात्र-प्रोफेसर कर रहे थे विरोध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 3, 2023 09:11 IST

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने उस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है, जिसमें छात्रों के विरोध प्रदर्शन सहित अन्य गतिविधियों को "कदाचार" मानते हुए 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रवधान किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू ने छात्रों पर अनुशासनहीनता संबंधी लगाये गये 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान वापस लियाजेएनयू ने नई अधिसूचना में "प्रशासनिक कारणों" का हवाला देते हुए जुर्माने का प्रावधान वापस लियाजेएनयू छात्रसंघ सहित अन्य छात्रसंगठन और प्रोफेसर जुर्माने के नियम का भारी विरोध कर रहे थे

दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों और प्रोफेसरों के भारी विरोध के बाद उस अधिसूचना को वापस लेने का फैसला किया है, जिसमें छात्रों के विरोध प्रदर्शन सहित अन्य गतिविधियों को "कदाचार" मानते हुए 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रवधान किया गया था।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को कुलपति शांतिश्री डी पंडित के आदेश पर जारी किये अधिसूचना में "प्रशासनिक कारणों" का हवाला देते हुए जुर्माने के प्रावधान को वापस लेने की सूचना दी है।

जेएनयू के के चीफ प्रॉक्टर रजनीश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में कहा, ''प्रशासनिक कारणों को देखते हुए जेएनयू के छात्रों के अनुशासन और उचित आचरण के नियमों के संबंध में 28 फरवरी को जारी की गई अधिसूचना को यूनिवर्सिटी वापस ले रही है।''

इससे पूर्व की अधिसूचना में अनुशासनहीनता और अन्य कदाचार का हवाला देते हुए जेएनयू प्रशासन ने छात्रों पर विरोध-प्रदर्शन, किसी भी तरह की हिंसा में लिप्त पाये जाने या अन्य गैर शैक्षिक गतिविधियों में शामिल पाये जाने पर जुर्माने के प्रावधान किया गया था। जिसमें छात्रों पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना और यूनिवर्सिटी से निष्कासन का भी प्रावधान था।

वहीं जब इस विषय पर छात्रों और साथ में कई प्रोफेसरों ने भारी विरोध किया तो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक के हुबली गई हुई जेएनयू की कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने कहा, "मुझे इस तरह के अधिसूचना के विषय में कोई जानकारी नहीं है। चीफ प्रॉक्टर ने दंड या जुर्माने के प्रावधान संबंधी किसी भी अधिसूचना को जारी करने से पहले मुझसे किसी भी तरह की सलाह नहीं ली थी। जब मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली तो मैंने अधिसूचना को वापस लेने का आदेश दिया है।"

वहीं दूसरी ओर छात्रों और कई प्रोफेसरों का कहना है कि जेएनयू प्रशासन परिसर में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के बाद हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद ऐसे नियम लाया है, जो सीधे छात्रों की स्वतंत्रता पर हमला करते हैं।

वहीं भारी जुर्माने के नियम के खिलाफ जेएनयू छात्र संघ ने चर्चा के लिए गुरुवार को सभी छात्र संगठनों की बैठक बुलाई थी। जिसमें ज्यादातर छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी के फैसले की आलोचना करते हुए उसे वापस लिये जाने की मांग की थी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)JNU VC Jawaharlal Nehru Universityदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी