लाइव न्यूज़ :

JNU के कुलपति एम जगदीश कुमार बने यूजीसी के अध्यक्ष, बीते दो माह से खाली था पद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2022 15:15 IST

जेएनयू के वॉयस चांसलर एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे7 दिसंबर 2021 से खाली था यूजीसी के चेयरमैन का पदयूजीसी के पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह का कार्यकाल दिसंबर में हुआ था खत्म

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जगदीश कुमार को यूजीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’  यूजीसी का यह पद बीते दो माह से खाली था। यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह का कार्यकाल दिसंबर के पहले हफ्ते में खत्म हो गया था। तभी से यूजीसी चेयरमैन का पद खाली है।  

65 वर्ष की आयु हो जाने पर प्रोफेसर डीपी सिंह के यूजीसी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। सिंह ने 2018 में यूजीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। उच्च शिक्षा नियामक के उपाध्यक्ष का पद भी खाली है। मंत्रालय ने अभी तक जेएनयू में कुमार के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। 

खोज और चयन समिति ने यूजीसी अध्यक्ष पद के लिए कुमार के अलावा पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नितिन आर कर्मलकर, और अंतर-विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) के निदेशक प्रोफेसर अविनाश चंद्र पांडे का विचार किया था। 

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्याल में वॉयस चांसलर के पद पर रहते हुए कुमार का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। खासकर जेएनयू परिसर में छात्रों के एक वर्ग को लेकर अशांति में विवादों का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने जनवरी 2016 में जेएनयू के वीसी के रूप में पदभार संभाला था। जेएनयू के कुलपति के रूप में उनका पांच साल का कार्यकाल 26 जनवरी को समाप्त हो गया, लेकिन शिक्षा मंत्रालय ने उन्हें उत्तराधिकारी मिलने तक इस पद पर बने रहने की अनुमति दी।

कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास से एमएस (ईई) और पीएचडी (ईई) की डिग्री प्राप्त की थी।

वे जुलाई 1994 और दिसंबर 1995 के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में एक अतिथि संकाय और सहायक प्रोफेसर थे।

टॅग्स :JNU VC Jawaharlal Nehru UniversityUGC University Grants Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारतUGC Regulations Row: सुप्रीम कोर्ट UGC के नए नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ सहमत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर