लाइव न्यूज़ :

जेएनयू छात्रसंघ के पदाधिकारी मिले वाइस चांसलर शांतिश्री धूलिपदी पंडित से, रामनवमी हिंसा में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से की जांच की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2022 21:01 IST

रामनवमी हिंसा के मामले में जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूसू) पदाधिकारियों ने वाइस चांसलर शांतिश्री धूलिपदी पंडित से मुलाकात करके घटना की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयूसू पदाधिकारियों ने रामनवमी हिंसा के मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से मुलाकात कीछात्रसंघ ने रामनवमी के दिन हुई हिंसक झड़प की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग कीयूनिवर्सिटी ने प्रतिनिधिमंड को सूचित किया कि मामले में प्रॉक्टर स्तरीय जांच शुरू की जाएगी

दिल्लीजवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ (जेएनयूसू) पदाधिकारियों ने रामनवमी हिंसा के मामले में बुधवार को वाइस चांसलर शांतिश्री धूलिपदी पंडित से मुलाकात की। छात्रों ने 10 अप्रैल को दो गुटों में हुए हिंसक झड़प के मामले में होने वाली जांच को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग की। 

जेएनयूसू के छह सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया गया है कि मामले में प्रॉक्टर स्तरीय जांच शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के कावेरी छात्रावास के मेस में 'मांसाहारी' भोजन परोसने को लेकर 10 अप्रैल को दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 छात्र घायल हो गए थे।

बैठक के बाद जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने खुल कर अपनी बात रखी और पूछा कि जब झड़प के दिन कावेरी छात्रावास में मांस विक्रेता को अनुमति नहीं दी गई तो प्रशासन ने कुछ क्यों नहीं किया।

घोष ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से यह मांग भी की कि घायल छात्रों से उन्हें मिलना चाहिए, जो उन्होंने अब तक नहीं किया है। उन्होंने कहा, ''हमें बताया गया है कि एक प्रॉक्टर स्तरीय जांच शुरू की जाएगी और यह उन सभी छात्रों के लिए खुली होगी, जो अपनी गवाही और साक्ष्य देना चाहते हैं।''

घोष ने कुलपति को मंगलवार रात की उस घटना के बारे में भी अवगत कराया जब स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की लाइब्रेरी में एक महिला को धमकाया गया। घोष ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के समक्ष इस मुद्दे को भी उठाया है।

छात्र संघ की अध्यक्ष ने बताया कि, "कुलपति ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी छात्र किसी भी तरह से असहज या डरा हुआ महसूस न करे।"

कुलपति पंडित को सौंपे गए ज्ञापन में छात्र संघ ने बताया है कि कावेरी छात्रावास में हिंसा की शुरुआत छात्रों के एक समूह द्वारा छात्रावास के मेस में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने से हुई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पहले कहा था कि रामनवमी पर आयोजित पूजा शाम 5 बजे शुरू हुई और साथ ही इफ्तार भी हो रहा था।

हालांकि इसके साथ ही जेएनयूएसयू की ओर से यह भी कहा गया है, "इफ्तार शाम 6:45 बजे आयोजित किया गया था न कि शाम 5 बजे।" जेएनयूएसयू ने ज्ञापन में विश्वविद्यालय से 11 अप्रैल को जारी अपने बयान को वापस लेने के लिए भी कहा, जिसमें कहा गया था कि रामनवमी पर आरएसएस से जुड़े एबीवीपी द्वारा "शांतिपूर्वक" आयोजित एक 'हवन' पर कुछ छात्रों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद झड़पें हुईं।

छात्रसंघ ने मांग की कि जेएनयू प्रशासन इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई कर "स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से" विचार करे। ज्ञापन में, संघ ने मांग की कि जेएनयू प्रशासन या तो न्यायिक जांच करे या मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश के साथ एक समिति का गठन करे।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)राम नवमीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी