लाइव न्यूज़ :

फ़ीस बढ़ाने के ख़िलाफ़ JNU छात्र संगठन कल करेगा HRD के सामने विरोध प्रदर्शन, कहा- 3 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट हो सार्वजनिक

By भाषा | Updated: November 28, 2019 17:38 IST

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र हॉस्टल फ़ीस और ड्रेस मैनुअल चेंज करने के खिलाफ आंदोलनरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू के छात्र हॉस्लट फ़ीस बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं।जेएनयू छात्र संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगा।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा और विश्वविद्यालय का सुगम संचालन बहाल करने के लिये गठित एक समिति की सिफारिशें सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी। जेएनयू के छात्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को ने बताया कि शुक्रवार को यह प्रदर्शन किया जाएगा।

गौरतलब है कि एचआरडी मंत्रालय ने विश्वविद्यालय के सामान्य कामकाज को बहाल करने के लिये तीन सदस्यीय एक समिति गठित की थी। इसने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को मंत्रालय को सौंप दी। छात्र संघ का प्रदर्शन इस मांग के लिये हो रहा है कि रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और छात्रावास शुल्क वृद्धि पूरी तरह से वापस ली जाए।

छात्रों ने छात्रावास शुल्क वृद्धि के खिलाफ महीने भर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उनके महीने भर के प्रदर्शन से उन्हें हुए अकादमिक नुकसान के लिये विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है और इसलिए सेमेस्टर बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की। 

जेएनयू के छात्रों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने गरीबी रेखा से नीचे के छात्रों के लिए हॉस्टल फ़ीस एवं अन्य शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी थी लेकिन छात्रों ने इस अस्वीकार कर दिया। 

दि प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार जेएनयू प्रशासन द्वारा प्रस्तावित फ़ीस लागू होने के बाद जेएनयू देश का सबसे महँगा केंद्रीय विश्वविद्यालय हो जाएगा। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप