लाइव न्यूज़ :

JNU में पारंपरिक भारतीय संगीत एवं नृत्य विद्यालय खुलने की संभावना, विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद में प्रस्ताव हुआ पारित

By भाषा | Updated: October 16, 2019 06:03 IST

जेएनयू शिक्षक संघ का कहना है कि उनके अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था लेकिन कुछ कार्य की वजह से उन्होंने नामित सचिव को इस बैठक में भेजने का निर्णय लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पारंपरिक भारतीय संगीत एवं नृत्य विद्यालय खुलने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद में मंगलवार को ‘पारंपरिक भारतीय संगीत एवं नृत्य विद्यालय’ खोलने का प्रस्ताव पारित हुआ।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पारंपरिक भारतीय संगीत एवं नृत्य विद्यालय खुलने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद में मंगलवार को ‘पारंपरिक भारतीय संगीत एवं नृत्य विद्यालय’ खोलने का प्रस्ताव पारित हुआ। यह विद्यालय शास्त्रीय एवं पारंपरिक नृत्य एवं संगीत को समर्पित होगा।

अब इस प्रस्ताव को कार्यकारी परिषद की बैठक में पेश किया जाएगा। हालांकि शिक्षकों की इकाई ने इस पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि जेएनयू में पहले से ही कला एवं सौंदर्यशास्त्र विद्यालय है जिसमें नृत्य और संगीत की पढ़ाई एमए, एमफिल और पीएचडी स्तर पर होती है। वहीं छात्र संघ के चुने हुए प्रतिनिधियों को इस बैठक में आमंत्रित ही नहीं किया गया था।

शिक्षक संघ का कहना है कि उनके अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था लेकिन कुछ कार्य की वजह से उन्होंने नामित सचिव को इस बैठक में भेजने का निर्णय लिया। हालांकि शुरुआत में सचिव को बैठक में हिस्सा लेने की अनुमति भी दी गई लेकिन शीर्ष प्रशासन ने उन्हें पांच मिनट बाद ही वहां से चले जाने को कहा।

वहीं इस विद्यालय को लेकर समिति की सिफारिश है कि यह विद्यालय पांच साल का एकीकृत बीए-एम कार्यक्रम चलाए। सूत्रों ने बताया कि अकादमिक परिषद ने आयुर्वेद के लिए भी एक विद्यालय शुरू करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील