लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के छात्र समझ गए हैं कि परिसर का उपयोग राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता- कुलाधिपति वी के सारस्वत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 12, 2022 13:16 IST

पिछले कुछ सालों में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय चर्चाओं में रहा। शरजील इमाम, उमर खालिद, नताशा नरवाल और देवांगना कलिता सहित जेएनयू के कई छात्रों और पूर्व छात्रों को 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपरिसर में राजनैतिक गतिविधियों पर बोले जेएनयू के कुलाधिपति वी के सारस्वतकहा, परिसर का उपयोग राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता कहा, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर लोग यह बात समझ गए हैं

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू  विश्वविद्यालय अपनी राजनैतिक गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहता है। अब जेएनयू के कुलाधिपति वी के सारस्वत ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। वी के सारस्वत ने कहा है, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस संदेश को समझ लिया है कि विश्वविद्यालय विचारों के मुक्त आदान-प्रदान की जगह है। लेकिन इसका उपयोग उन गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता है जो 'राष्ट्र-विरोधी' हैं या राष्ट्र की संप्रभुता के हित के खिलाफ हैं। 

जवाहर लाल नेहरू  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति वी के सारस्वत नीति आयोग के सदस्य भी हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जेएनयू में लोगों को अपनी सोच प्रक्रियाओं का प्रयोग करने की पर्याप्त स्वतंत्रता है और वे भारत और विश्व स्तर पर क्या हो रहा है इसके बारे में बहुत सतर्क हैं। वी के सारस्वत ने कहा,  “यह एक स्वतंत्र सोच वाला समाज है। इसलिए आपको बहुत सारी विरोधाभासी विचार प्रक्रियाएं और बहुत सारी परस्पर विरोधी विचारधाराएं मिलेंगी। इसलिए कभी-कभी विचारधाराओं का टकराव होता था। इसलिए आप सुनते थे कि समस्याएं हैं।

बता दें कि पिछले कई वर्षों से जवाहर लाल नेहरू  विश्वविद्यालय अपनी राजनैतिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। पहले विश्वविद्यालय में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगने के आरोप लगे। इसके बाद वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सदस्यों के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुए आंदोलन और हिंसा के लिए भी लोगों को भड़काने का आरोप जेएनयू के पूर्व छात्रों पर लगा। इस मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम अब भी जेल में हैं। 

जेएनयू के कुलाधिपति वी के सारस्वत ने बताया कि हमने साफ कर दिया है कि छात्रों को अपने आप को व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, सिवाय इसके कि कोई भी गतिविधि जो राष्ट्र-विरोधी हो, कोई भी गतिविधि जो राष्ट्र की संप्रभुता के हित के खिलाफ हो, ऐसी चीजों को टाला जाना चाहिए। उन्होने कहा मुझे लगता है कि कुल मिलाकर लोग समझ गए हैं।

टॅग्स :JNU VC Jawaharlal Nehru Universityउमर खालिदअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदआईशी घोषकन्हैया कुमारKanhaiya Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत2020 Delhi Riots Case: बेटे को SC से बेल न मिलने पर उमर खालिद के पिता ने क्या कहा?

भारत2020 Delhi Riots Case: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से किया इनकार, याचिका को किया खारिज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"