लाइव न्यूज़ :

मधुपुर उपचुनाव में आठवें दौर की मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी हसन 4703 मतों से आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:32 IST

Open in App

रांची, दो मई झारखंड में मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आठवें दौर की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार गंगानारायण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हफीज-उल-हसन से 4703 मतों से पिछड़ गये हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव की अब तक आठ दौर की मतगणना हो चुकी है और राज्य में मंत्री तथा सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार हसन को 39,408 मत प्राप्त हुए हैं जबकि भाजपा के सिंह को 34705 मत प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आठवें दौर की मतगणना के बाद अब झामुमो के उम्मीदवार कुल 4703 मतों से आगे हो गये हैं।

सत्रह अप्रैल को झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 71.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को निधन हो जाने से यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला दिवंगत मंत्री के पुत्र झामुमो नेता एवं मंत्री हसन और भाजपा प्रत्याशी सिंह के बीच है।

चुनाव मैदान में चार अन्य प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर अपनी किस्मत अज़मा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण