लाइव न्यूज़ :

JK: सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 2 गैस सिलेंडरों से अटैच 15 किलो आईईडी को किया नष्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 15, 2022 15:16 IST

आपको बता दें कि आइईडी को हाईवे से हटाकर बड़े ही एहतियात के साथ रिहायशी इलाके से दूर ले जाकर निष्क्रिय किया गया है। ऐसे में आइईडी निष्क्रिय करने के बाद बांडीपोरा-सोपोर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को फिर से बहाल भी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। उन लोगों द्वारा दो गैस सिलेंडरों से अटैच 15 किलो के आईईडी को नष्ट किया गया है। सुरक्षाबलों ने इसे नष्ट कर एक बड़ी मुसिबत को टाल दिया है।

जम्मू: पुलिस के मुताबिक उसने कश्मीर में बांडीपोरा सोपोर हाईवे पर दो गैस सिलेंडरों से अटैच की गई करीब 15 किलो की आईईडी को तबाह कर बड़े हादसे को टाल दिया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने बांडीपोरा-सोपोर हाईवे पर 16 किलो आरइईडी लगा रखी थी, जिसका सुरक्षाबलों ने समय रहते पता लगा लिया और फिर एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे निष्क्रिय बना दिया। 

क्या है पूरा मामला

बांदीपोरा जिले के बडियारा और कानबठी गांवों के बीच एक सड़क पर आईईडी (विस्फोटक) मिला है। सुरक्षाबलों ने इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और कुछ देर के लिए मार्ग को बंद किया गया। इसके साथ ही आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के अस्तांगू इलाके में करीब 15-16 किलोग्राम वजनी ये आइईडी दो गैस सिलिंडर के साथ लगाई गई थी। सेना की कानवाई रवाना होने से पहले रोड ओपनिंग पार्टी जब हाईवे की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु दिखी।

बहुत बड़े नुकसान को सुरक्षाबलों ने टाल दिया है

पुलिस का कहना है कि ये आइईडी हाईवे के किनारे लगाई गई थी। यदि आतंकवादी अपनी साजिश में कामयाब हो जाते तो इससे सुरक्षाबलों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी नुकसान पहुंच सकता था। 

आइईडी को हाईवे से हटाकर बड़े ही एहतियात के साथ रिहायशी इलाके से दूर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया गया है। ऐसे में आइईडी निष्क्रिय करने के बाद बांडीपोरा-सोपोर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को फिर से बहाल कर दिया गया है।

इससे पहले भी संदिग्ध बैग से तीन आईईडी हुए थे बरामद

इससे पहले गुरुवार को जम्मू संभाग के रामबन के गूल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग में से तीन  इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिले थे। कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग में आईईडी मिलना बड़ी चुनौती बन गया है। 

कभी स्टिकी बम, कभी टिफिन आईईडी और प्रेशर कूकर आईईडी। पिछले 10 महीनों में जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में 15 बार आईईडी बरामद होने के मामले सामने आ चुके हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीबमभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील