लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ‘पॉलीथिन मुक्त श्रीनगर’ दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 11:17 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अगस्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को शहर के ऐतिहासिक लाल चौक से ‘पॉलीथिन मुक्त श्रीनगर’ दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिन्हा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में बेहतर पर्यावरणीय स्थिरता लाने के लिए सड़कों, झीलों और समुदायों को स्वच्छ बनाना है। कार्यक्रम के बाद सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रतिष्ठित लाल चौक के घंटाघर से ‘रन फॉर पॉलीथिन फ्री श्रीनगर’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।’’

सिन्हा ने बताया, ‘‘श्रीनगर को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ जागरुकता पैदा करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से करीब 600 बच्चों की रैली गुजरी।’’ इससे पहले उपराज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एक साइक्लोथॉन कार्यक्रम, ‘पैडल फॉर डल’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ऐसी गतिविधियां पूरी मानवता के लिए आशा जगाती हैं।’’ सिन्हा ने कहा, ‘‘इस साइक्लोथॉन में पेशेवर साइकिल चालकों के साथ विभिन्न आयु वर्ग के 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देश की युवा पीढ़ी पर शांति, समृद्धि और एकता सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर