लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः यूपी के मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाल हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी मारा गया, आतंकियों ने मारी गोली

By अनिल शर्मा | Updated: October 19, 2022 07:22 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर और पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगातार छापेमारी में शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और SF के बीच एक और संपर्क स्थापित किया गया है, जिसमें हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक अन्य आतंकवादी की गोली से मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतकंवादियों ने उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दो मजदूरों की सोमवार देर रात हत्या कर दी थी।आतंकवादियों ने उनके टिन से बने आश्रय गृह में तब ग्रेनेड फेंका जब वे रात को सो रहे थे। मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी आतंकवादियों की गोली से मारा गया।

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में उत्तर प्रदेश के मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला हाइब्रिड आतंकवादी  इमरान बशीर गनी एक मुठभेड़ में मारा गया। गनी तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की गोली का शिकार हो गया। दरअसल लश्कर-ए-तैयबा के इस आतंकी के खुलासे के बाद ही सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे तभी आतंकियों से उनकी मुठभेड़ हुई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर और पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगातार छापेमारी में शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और SF के बीच एक और संपर्क स्थापित किया गया है, जिसमें हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक अन्य आतंकवादी की गोली से मारा गया।

‘हाईब्रिड’आतंकवादी कट्टर युवा होते हैं जो इस तरह के हमले करते हैं और फिर अपनी आम जिंदगी में लौट जाते हैं। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि शोपियां जिले में आतकंवादियों ने उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दो मजदूरों की सोमवार देर रात हत्या कर दी। आतंकवादियों ने उनके टिन से बने आश्रय गृह में तब ग्रेनेड फेंका जब वे रात को सो रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई उस वक्त दोनों मजदूर टिन शेड से बने आश्रय गृह में सो रहे थे।

उनके मुताबिक, हमले में वे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष कुमार और रामसागर के तौर पर हुई है। वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले थे और दो महीने पहले ही रोजी रोटी कमाने के लिए यहां आए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील