लाइव न्यूज़ :

बिहार में रह रहे 325 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द?, शादी और बीमारी का हवाला देकर वीजा की अवधि बढ़ाई थी, जल्द छोड़ने का ऑर्डर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2025 14:50 IST

बिहारः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सीसीएस की बैठक हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद करने का निर्णय लिया गया।बीमारी का हवाला देकर वीजा की अवधि बढ़ाई थी और यहीं रह रहे थे।साथ ही भारत छोड़ने के लिए उन्हें 72 घंटे की मोहलत दी गई थी।

पटनाः बिहार में रह रहे 325 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा पटना जिले में 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द किया गया है। एडीजी(मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि सभी को विदेश शाखा से जल्द से जल्द पाकिस्तान लौटने को कहा गया है। इस आदेश की कोई अवहेलना करता है तो तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को डी-बोर्ड भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकतर पाक नागरिकों ने शादी और बीमारी का हवाला देकर वीजा की अवधि बढ़ाई थी और यहीं रह रहे थे।

बताया जाता है सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिक पटना के सब्जीबाग, समनपुरा और फुलवारीशरीफ मोहल्ले में ठहरे हुए हैं। ये सभी अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तानी नागरिक पटना में 3 से 7 दिनों के वीजा पर पटना आए थे। बाद में सभी ने अपने वीजा का एक्सटेंशन करवा लिया। किसी ने रिश्तेदार की शादी, तो किसी ने तबीयत बिगड़ने की बात कहकर वीजा का समय बढ़वाया था।

दूसरी ओर ये लोग किन-किन जगहों पर गए और वे किन के साथ रह रहे थे, किन जगहों की तस्वीर खींची है, इसकी पूरी जानकारी स्पेशल ब्रांच की टीम ले रही है पटना में ठहरे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस जाने के लिए स्थानीय थाने के जरिए नोटिस दिया गया है। वे कैसे लौटेंगे, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

अगर फ्लाइट से पाक लौटना है तो टिकट और बोर्डिंग पास की फोटो कॉपी स्थानीय थाने को उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा दो लोगों की गवाही भी जरूरी है। ट्रेन के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले लोगों को भी टिकट की फोटो कॉपी देनी होगी। इसके बाद भी यदि वे यहां रुकते हैं तो उन्हें घुसपैठिया मान गिरफ्तार किया जा सकता है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सीसीएस की बैठक हुई थी। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारत छोड़ने के लिए उन्हें 72 घंटे की मोहलत दी गई थी।

टॅग्स :पटनाबिहारपाकिस्ताननरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील