लाइव न्यूज़ :

JK Assembly Polls 2024: विधानसभा चुनाव की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का आया बयान

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2024 16:49 IST

Jammu Kashmir Assembly Polls 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखने की बात कही है, जिसमें उन्होंने राज्य में अधिकारियों के हुए तबादलों को लेकर सवाल उठाया है।

Open in App

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तीरीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी दलों में सक्रियता बढ़ गई है। चुनावी घोषणा के बाद  नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखने की बात कही है, जिसमें उन्होंने राज्य में अधिकारियों के हुए तबादलों को लेकर सवाल उठाया है। उनका मानना है कि एलजी द्वारा ऐसा इसलिए किया गया है कि जिससे भाजपा को इसका लाभ पहुंच सके। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "हम भारत के चुनाव आयोग को लिख रहे हैं कि उन्हें पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हुए तबादलों की जांच करनी चाहिए। कई अधिकारियों को अचानक स्थानांतरित कर दिया गया, हमें संदेह है कि ये तबादले एलजी द्वारा भाजपा की बी और सी टीमों को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए हैं, जिन्हें भाजपा ने यहां रखा है। 

उन्होंने राज्य के नेताओं की सुरक्षा का मुद्दा भी मुद्दा उठाया। उमर ने कहा, "पिछले 1-2 वर्षों में, कुछ नेताओं की सुरक्षा कम कर दी गई है और वापस ले ली गई है। हम ईसीआई से अनुरोध करते हैं कि वे आदेश दें और सुनिश्चित करें कि उनकी सुरक्षा बहाल की जाए..."

अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

जब उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये संकेत दिए कि वह इस बार चुनाव लड़ सकते हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी से मेरे ऊपर बड़ा दबाव है कि मैं चुनाव लडूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे वालिद साहब की उम्र ज्यादा हो गई है। उन्होंने मेरे से कहा है कि अगर मैं चुनाव नहीं लड़ता तो उन्हें मजबूरन चुनाव लड़ना पड़ेगा। इसलिए मैं अपने पार्टी के लोगों से अगले दो-तीन दिन में सलाह मशविरा करके स्थिति को साफ कर दूंगा।

राज्य में 3 चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। उन्होंने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में धारा 370 के हटने के बाद पहलीबार विधानसभा चुनाव होंगे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024उमर अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसजम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos