लाइव न्यूज़ :

JK Assembly Elections 2024: भाजपा टिकट पर ताल ठोकेंगे दो ’मोहनलाल’, एसएसपी रैंक के दोनों अधिकारी ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा, इस विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 9, 2024 16:21 IST

JK Assembly Elections 2024: 30 सितंबर पहले जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच दो एसएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों ने चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव लड़ने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।अफसरों के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है।

JK Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में 9 सालों के बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट में भाजपा की ओर से दो उन एसएसपी रैंक के अफसरों को मैदान में उतारने की भी तैयारी कर ली गई है जिन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। संयोग से दोनों का नाम ‘मोहनलाल’ है। यह सच है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दल भी चुनाव लड़ने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

दोनों अफसर एसएसपी रैंक के अधिकारी हैं। एक ने इस्तीफा दे दिया है तो दूसरे ने वीआरएस के लिए अपने कागज विभाग में जमा कर दिए हैं। दोनों अफसरों के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है।आगामी 30 सितंबर पहले जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच दो एसएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों ने चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस ले लिया है।

कश्मीर पुलिस सेवा (केपीएस) के 2003 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एसएसपी मोहन लाल कैथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे कश्मीर में सुरक्षा विंग की चौथी बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे। उनके करीबी लोगों ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि मोहन लाल के इस्तीफे की फाइल को पुलिस विभाग ने मंजूरी दे दी है और अब गृह विभाग में स्वीकृति का इंतजार है।

59 वर्षीय कैथ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। कैथ के मढ़ (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। एक अन्य एसएसपी रैंक अधिकारी मोहन लाल (58 वर्ष) हैं। उन्होंने भी अपनी स्वैच्छित सेवानिवृत्ति के लिए पुलिस विभाग में अपने कागजात जमा कर दिए हैं।

उनके घरवालों का कहना है कि मोहन लाल ने अनिवार्य सेवा पूरी कर ली है और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का विकल्प चुना है। वह अखनूर विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ने जा रहे हैं। यह सीट एससी समुदाय के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। उनके इस्तीफे की फाइल को भी गृह विभाग की स्वीकृति का इंतजार है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप