लाइव न्यूज़ :

JK Assembly Elections 2024: रहिए तैयार, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द, गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को ट्रांसफर कीजिए, एक्शन में निर्वाचन आयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2024 22:13 IST

JK Assembly Elections 2024: राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कार्य से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाए जहां उन्होंने काफी लंबी अवधि तक सेवा की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के मुख्य सचिवों को भी समान निर्देश जारी किए हैं।राज्यों में चुनाव 2024 में होने वाले हैं।चुनाव कराने से पहले की जाने वाली एक कवायद है।

JK Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नजदीक होने का ताजा संकेत देते हुए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा। यह चुनाव कराने से पहले की जाने वाली एक कवायद है। आयोग इस सतत नीति का पालन कर रहा है कि चुनाव वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कार्य से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाए जहां उन्होंने काफी लंबी अवधि तक सेवा की है।

इसने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के मुख्य सचिवों को भी समान निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा कि हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 3 नवंबर, 2024; जनवरी 5, 2025 और 26 नवंबर, 2024 तक है तथा इन राज्यों में चुनाव 2024 में होने वाले हैं।

आयोग ने कहा, ‘‘इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का चुनाव भी निकट भविष्य में होने वाला है।’’ लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारियों के तबादलों से संबंधित निर्देश जारी करना चुनाव निकाय के लिए सामान्य बात है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?