लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घुसपैठ नाकाम, 2 आतंकी ढेर, मेजर सहित 4 जवान शहीद

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2018 12:13 IST

खबरों के मुताबिक सेना को खुफिया विभाग से गुरेज सेक्टर में पाक के रास्ते आतंकियों के एक बड़े दल की घुसपैठ होने की सूचना मिली थी।

Open in App

श्रीनगर, 7 अगस्त:  पिछले कुछ महीनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ की घटना काफी देखने को मिल रही है। ताजा मामला कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर का है। यहां मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और एक मेजर शहीद हुआ। इस कार्रवाई के बाद एलओसी से सटे सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

शुरुआती खबरों के मुताबिक,  मुठभेड़ काफी घंटो से जारी थी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकी को मार गिराए। सेना ने इसके साथ ही दो आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। 

खबरों के मुताबिक सेना को खुफिया विभाग से गुरेज सेक्टर में पाक के रास्ते आतंकियों के एक बड़े दल की घुसपैठ होने की सूचना मिली थी। पूर्व में भी सेना को गृह मंत्रालय की एक अडवाइजरी में स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी घुसपैठ होने की आशंका का इनपुट भेजा गया था। 

बता दें कि सरकार के मुताबिक जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस साल जुलाई तक नियंत्रण रेखा पर 954 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया है।

रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने राज्यसभा को बताया कि जम्मू कश्मीर में वर्ष 2017 में नियंत्रण रेखा पर 860 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया था जबकि चालू वर्ष में जुलाई माह तक वहां 945 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। वहीं, पूरे राज्य में आर्टिकल 35-A को लेकर विरोध और गंभीर माहौल है। 

(भाषा इनपुट)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो