लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ से बाहर निकलते ही अजय चौटाला बोले- बेटे दुष्यंत पर गर्व, सिर्फ 11 महीने में खड़ा किया संगठन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2019 08:39 IST

अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें 14 दिनों के फर्लो पर तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल से बाहर निकलते ही अजय ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी मिलकर सरकार बना रही हैं।

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला रविवार को 14 दिन के फर्लो पर तिहाड़ जेल से बाहर आए। जेल से बाहर निकलते ही अजय ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। दुष्यंत ने सिर्फ 11 महीने में सगंठन खड़ा किया। हालांकि अजय ने कहा कि बेटा हमेशा बाप के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के कुछ घंटे बाद ही फर्लो

बीजेपी की ओर से जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के साथ गठबंधन की सरकार बनाने का वादा करने के कुछ ही घंटों बाद उनके पिता को तिहाड़ जेल से 2 हफ्ते की फरलो मंजूर की गई है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बना रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की 90 सीटों में से बीजेपी को 40 और जेजेपी को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

खट्टर-दुष्यंत का शपथ ग्रहण आज

मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल ने हमें रविवार को सरकार गठन का न्योता दिया है। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। खट्टर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस समारोह में अजय चौटाला शामिल होंगे। भाजपा के छह बार से विधायक अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जेजेपी के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नयी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए