लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पूर्व CM भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सामने जेजेपी ने सोनीपत से दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 12:02 IST

हरियाणा लोकसभा चुनावः चौटाला परिवार में फूट के कारण इनेलो से अलग हो कर बनीं जेजेपी हरियाणा में आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में आप तीन और जेजेपी बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

Open in App

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की सोमवार (22 अप्रैल) को घोषणा की। पार्टी ने सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दिग्विजय चौटाला को उतारा है। वहीं कुरुक्षेत्र से जय भगवान शर्मा और गुडगांव से महमूद खान को टिकट दिया गया है। चौटाला परिवार में फूट के कारण इनेलो से अलग हो कर बनीं जेजेपी हरियाणा में आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में आप तीन और जेजेपी बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, पिछले लोकसभा चुनावों में हिसार से इनेलो के टिकट पर जीते सांसद दुष्यंत चौटाला एक बार फिर इसी सीट से जेजेपी की टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। दुष्यंत 16वीं लोकसभा में सबसे छोटी उम्र के सांसद हैं। हरियाणा में सभी 10 सीटों पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है।इसके अलावा हिसार से जहां दुष्यंत चौटाला ने ताल ठोकने का फैसला किया है, वहीं इनेलो को शिकस्त देने के लिए सिरसा से उन्होंने निर्मल सिंह मल्हड़ी को टिकट दिया है। दुष्यंत का हिसार में आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरे केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह से मुकाबला है। भाजपा की टिकट पर वे पहला चुनाव लड़ रहे हैं।

सिरसा (सुरक्षित) सीट पर अभी इनेलो का कब्जा है। इनेलो ने एक बार फिर मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह रोडी पर ही दांव लगाया है। मुकाबले के लिए जेजेपी की टिकट पर मैदान में उतरे निर्मल सिंह मल्हड़ी मजहबी सिख हैं और पंजाबी लोकगीतों पर आधारित 100 से ज्यादा कार्यक्र म कर चुके हैं।

भाजपा ने यहां आईआरएस की सेवा छोड़कर राजनीति में आई सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह को इस बार संसद में पहुंचने के लिए दो युवा नेताओं से लोहा लेना पड़ेगा। उन्हें अमेरिका से पढ़ाई कर लौटी जेजेपी की स्वाती यादव और पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की पोती कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी से जूझना होगा।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए